एक्सप्लोरर

लालू ने सवालों पर कहा- मेरे बोलने पर मनाही, तेजस्वी बोले- हम गीदड़ भभकी से नहीं डरेंगे

उधर पटना में पार्टी ऑफिस में आरजेडी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने तीखे तेवर दिखाए. तेजस्वी ने कहा कि मेरे पिता शेर हैं. हम गीदड़-भभकी से नहीं डरने वाले. हमारा कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा.

पटना: आज दोपहर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव मुंबई के एशियन हार्ट इन्स्टीट्यूट से डिस्चार्ज होने के बाद पटना लौटे. दोपहर 1:40 बजे की फ्लाइट से वे पटना पहुंचे. इस दौरान उनके साथ आजेडी नेता भोला यादव भी मौजूद थे. व्हील चेयर पर बैठकर लालू यादव एयरपोर्ट से बाहर आए. जैसे ही वे बाहर निकले पत्रकारों ने मुजफ्फरपुर कांड को लेकर सवालों की झड़ी लगा दी. इस पर लालू यादव ने कहा कि मेरा बोलना मना है और मैं कुछ नहीं बोलूंगा. उन्होंने कहा कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है. 30 अगस्त तक लालू यादव को सरेंडर करने का झारखंड हाईकोर्ट ने आदेश दिया है. लालू फिलहाल मेडिकल ग्राउंड पर जमानत पर थे.

उधर पटना में पार्टी ऑफिस में आरजेडी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने तीखे तेवर दिखाए. तेजस्वी ने कहा कि मेरे पिता शेर हैं. हम गीदड़-भभकी से नहीं डरने वाले. हमारा कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा. उन्होंने अपने पार्टी पदाधिकारियों से अपील की कि आप सभी एकजूट रहें, बड़ा आंदोलन करेंगे.

ईडी की तरफ से दायर चार्जशीट पर उन्होंने कहा, ''चार्जशीट में देरी क्यों की. हम तो खुद ही चार्जशीट की चुनौती दिया करते थे. ये न्यायिक प्रक्रिया है और हम जवाब देंगे. हम न्यायिक जीत दर्ज करके भी दिखा देंगे. हम कोर्ट सम्मान करते हैं, लेकिन जिस तरह से जांच एजेंसियों के जरिये हमें डराने की कोशिश हो रही है जनता इन्हें सबक सिखाएगी.''

आरजेडी नेता ने कहा कि 90 के बाद लोगों की आंखों में लालू जी खटकने लगे लेकिन लालू झुके नहीं. नीतीश कुमार कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने जिनसे हाथ मिलाया है वो आरक्षण और संविधान के दुश्मन हैं.

तेजस्वी यादव ने कहा कि मंडल आयोग की अनुशंसा का अभी तक पांच फीसदी भी पूरा नहीं हुआ है. अभी जो आरक्षण है वो आज खतरे में है. इसकी वजह से आज हमारा संविधान खतरे में है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने इसकी लड़ाई लड़ी उन्हें गन्दी-गंदी गालियां दी गईं. चाहे वो कर्पूरी ठाकुर हों या फिर हमारे पिता लालू प्रसाद सबको गालियां दी गईं. उन्होंने कहा कि मंडल कमीशन को लागू करने में उनके पिता की बड़ी भूमिका रही. मुजफ्फरपुर कांड को लेकर नीतीश पर लगातार हमलावर रुख अपनाते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार की स्थिति बद से बदतर हो गई है और कोई सुरक्षित नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget