एक्सप्लोरर

एक्टर मोहित बघेल का कैंसर से निधन, जानिए- फिल्म रेडी के 'छोटे अमर चौधरी' का क्या था ब्रज से कनेक्शन

सलमान खान की फिल्म रेडी के 'छोटे अमर चौधरी' अब इस दुनिया में नहीं रहे. 27 साल की उम्र में एक्टर मोहित बघेल का निधन हो गया. वो कैंसर से पीड़ित थे और लॉकडाउन की वजह से अपने ही शहर मथुरा में उन्हें इलाज न मिल सका.

मथुरा: छोटे से शहर मथुरा से निकलकर चकाचौंध की नगरी मुंबई में अपनी प्रतिभा से धमाल मचाने और अपनी एक अलग पहचान बनाने वाला हास्य कलाकार मोहित बघेल ने अब इस दुनिया में नहीं रहे. महज 27 साल की उम्र में मोहित का निधन हो गया. इतनी कम उम्र में जिंदगी की जंग हार चुके मोहित की मौत की वजह कैंसर जैसी घातक बीमारी से हुई. मोहित के निधन की जानकारी निर्माता निर्देशक राज शांडिल्य ने ट्वीट कर दी.

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के साथ फिल्म 'रेडी' में दमदार भूमिका निभाने वाले मोहित के यूं एकाएक चले जाने से परिजनों, दोस्तों व फिल्म जगत के लोग हैरान हैं. बताया जा रहा है कि मोहित पिछले कुछ समय से कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे थे और नॉइड में उनका इलाज चल रहा था. मोहित फिलहाल मथुरा में ही अपने घर पर थे.

mohit-baghel-death

शनिवार सुबह अचानक उनकी हालत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें नयति हॉस्पिटल ले जाया गया. मोहित के परिजनों का आरोप है कि हॉस्पिटल ने उन्हें भर्ती करने से इनकार कर दिया. यदि नयति हॉस्पिटल में कुछ प्राथमिक उपचार मिल जाता, तो शायद मोहित जिंदगी की जंग नहीं हारता. मोहित के जानने वाले उसके दोस्त काफी दुखी है कि जिसने इतनी सी उम्र में इतना नाम कमाया था. एक मिसाल कायम की, वो आज सिर्फ अपना नाम हमें छोड़ गया.

हॉस्पिटल ने किया परिवार के आरोपों को खारिज

वहीं, मोहित के परिजनों के आरोपों के बाद अब हॉस्पिटल ने बयान जारी किया है. हॉस्पिटल ने कहा है, ‘’मोहित बघेल को उनके परिजनों की तरफ से 23 मई की सुबह 10:56 पर मृत अवस्था में नयति मेडिसिटी लाया गया था. हॉस्पिटल में उनके परिजनों से मोहित का रजिस्ट्रेशन कराने को कहा, लेकिन परिजनों ने मोहित का रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया और वह मोहित के पार्थिव शरीर को वापस ले गए. 23 मई से पहले मोहित बघेल हमारे यहां इलाज के लिए कभी नहीं आये थे. पहली बार उन्हें मृत अवस्था में लाया गया.’’

हॉस्पिटल ने यह भी कहा, ‘’नयति की संवेदनाएं मोहित बघेल के परिवार के साथ हैं और ईश्वर से हमारी प्रार्थना है कि इस दुःखद समय में मोहित के परिवार को धैर्य और साहस प्रदान करे.’’

mohit-baghel-death3

बचपन से ही एक्टिंग का था शौक

मोहित बेघल का जन्म यूपी के मथुरा के झींगुर पुरा में  7 जून 1993 में हुआ था. उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक था, इसलिए वो स्कूल के नाटकों और वाद-विवाद में हिस्सा लिया करते थे. साल 2011 में आई सलमान खान की फिल्म रेडी से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वो जिमी शेरगिल, संजय मिश्रा, ओम पुरी के साथ फिल्म 'उमा' में मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे.

एक्टर मोहित बघेल का कैंसर से निधन, जानिए- फिल्म रेडी के 'छोटे अमर चौधरी' का क्या था ब्रज से कनेक्शन एक्टर मोहित बघेल का कैंसर से निधन, जानिए- फिल्म रेडी के 'छोटे अमर चौधरी' का क्या था ब्रज से कनेक्शन

आखिरी बार वो साल 2019 में रिलीज हुई परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म जबरिया जोड़ी में दिखाई दिए थे.

यह भी पढ़ें:

Coronavirus:यूपी में लगातार बढ़ रहा है कोरोना का कहर, 24 घंटे में सामने आए 232 नए केस, जानें- कहां कितने मरीज 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget