एक्सप्लोरर

लखनऊ के नए एसएसपी कलानिधि नैथानी ने संभाला पदभार, कहा- अब किसी को सिफ़ारिश की जरूरत नहीं

लखनऊ के कप्तान का चार्ज लेने के बाद नैथानी ने कहा कि लोगों को अपनी समस्या बताने के लिए सिफ़ारिश नहीं करनी पड़ेगी.

लखनऊ: कलानिधि नैथानी लखनऊ के नये एसएसपी बन गए हैं. रविवार को छुट्टी होने के बावजूद उन्होंने अपना चार्ज ले लिया. चौदह महीनों तक लखनऊ के पुलिस कप्तान रहे दीपक कुमार ने उन्हें अपनी शुभकामनायें दी. शनिवार को यूपी की योगी सरकार ने छह आईपीएस अफ़सरों का तबादला किया था. नैथानी को बरेली से हटा कर लखनऊ का एसएसपी बनाया गया. वहीं दीपक कुमार को ग़ाज़ियाबाद में पीएसी का कमांडेंट बनाया गया है.

लखनऊ के दूसरे सबसे कम उम्र के एसएसपी बने कलानिधि नैथानी 

कलानिधि नैथानी 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वे उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के रहने वाले हैं. पुलिस अफ़सर बनने से पहले वे भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में 5 सालों तक वैज्ञानिक रहे. नैथानी ने पंतनगर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. उस से पहले इंटर तक की पढ़ाई मथुरा के आर्मी स्कूल से की थी.

नैथानी की पत्नी इलाहाबाद में आयकर विभाग में संयुक्त आयुक्त हैं. उनके पिता गढ़वाल यूनिवर्सिटी में प्रोफ़ेसर रहे और मॉं सरकारी स्कूल में टीचर थीं. नैथानी कन्नौज, फ़तेहपुर, मिर्ज़ापुर और पीलीभीत में भी पुलिस कप्तान रह चुके हैं. नवनीत सिकेरा के बाद लखनऊ के वे सबसे कम उम्र के एसएसपी बने हैं.

लोगों को अपनी समस्या बताने के लिए नहीं करनी पड़ेगी सिफ़ारिश 

किसी ने सोचा भी नहीं था कि कलानिधि नैथानी लखनऊ के एसएसपी बन जायेंगे. यूपी की राजधानी में क़ानून व्यवस्था ठीक रखना और वीआईपी को संभालना सबसे बड़ी चुनौती है. लखनऊ यूनिवर्सिटी में हुए बवाल के बाद दीपक कुमार हटाए गए थे. अब कैंपस में शांति बनाए रखना भी कम मुश्किल नहीं है.

वीसी एसपी सिंह के काम काज को लेकर आम छात्र नाराज़ बताए जाते हैं. संस्कृति की हत्या का ख़ुलासा भी अब तक नहीं हुआ है. लखनऊ के कप्तान का चार्ज लेने के बाद नैथानी ने कहा कि लोगों को अपनी समस्या बताने के लिए सिफ़ारिश नहीं करनी पड़ेगी. दीपक कुमार ने कहा कि उनके समय में कभी कोई साम्प्रदायिक झगड़ा नहीं हुआ और पुलिस फ़ोर्स का मनोबल ऊँचा रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: JDU-BJP ने उतारे उम्मीदवार, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का क्या होगा?
बिहार MLC चुनाव: JDU-BJP ने उतारे उम्मीदवार, उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का क्या होगा?
हिमाचल प्रदेश में रात को भूकंप के जोरदार झटके, घरों से बाहर निकले लोग
हिमाचल प्रदेश में रात को भूकंप के जोरदार झटके, घरों से बाहर निकले लोग
Azamgarh News: 'दिशा' बैठक रद्द होने पर सरकार पर बरसे सांसद धर्मेंद्र यादव, DM की गैरहाजिरी पर उठाए सवाल
'दिशा' बैठक रद्द होने पर सरकार पर बरसे सांसद धर्मेंद्र यादव, DM की गैरहाजिरी पर उठाए सवाल
Nashik News: नासिक के धर्मांतरण और यौन शोषण मामले में विस्तृत चार्जशीट दाखिल, कई गंभीर आरोप
नासिक के धर्मांतरण और यौन शोषण मामले में विस्तृत चार्जशीट दाखिल, कई गंभीर आरोप

वीडियोज

Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
Embed widget