एक्सप्लोरर

कैराना में होगी विपक्षी एकता की अग्निपरीक्षा, बीजेपी के लिए भी करो या मरो के हालात

कर्नाटक के बाद अब सबकी नज़रें कैराना के लोकसभा उप चुनाव पर हैं जहां बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकता की अग्नि परीक्षा होगी. यूपी की इस लोकसभा सीट पर बीजेपी की मृगांका सिंह और राष्ट्रीय लोक दल की तबस्सुम हसन में कांटे की टक्कर है.

लखनऊ: कर्नाटक के बाद अब सबकी नज़रें कैराना के लोकसभा उप चुनाव पर हैं जहां बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकता की अग्नि परीक्षा होगी. यूपी की इस लोकसभा सीट पर बीजेपी की मृगांका सिंह और राष्ट्रीय लोक दल की तबस्सुम हसन में कांटे की टक्कर है.

बीजेपी सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद यहां चुनाव हो रहा है. 28 मई को वोटिंग होगी और 31 तारीख को नतीजे आएंगे. गोरखपुर और फूलपुर चुनाव हारने के बाद बीजेपी के लिए करो या मरो जैसे हालात हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ 22 और 24 मई को यहां चुनावी रैलियां करेंगे.

नोएडा क्राइम ब्रांच के अफसरों की रेट लिस्ट वायरल, पूरी टीम सस्पेंड

समाजवादी पार्टी की नेता तबस्सुम हसन आरएलडी की टिकट पर कैराना से चुनाव लड़ रही हैं. जाट और मुस्लिम वोटरों को एकजुट करने के लिए ऐसा किया गया है. मुज़फ्फरनगर दंगों के बाद से ही दोनों बिरादरी में छत्तीस का रिश्ता रहा है.

कांग्रेस ने भी शुरुआती आनाकानी के बाद आरएलडी उम्मीदवार का समर्थन कर दिया है. बीएसपी ने उप चुनाव लड़ने से हाथ खड़े कर दिए हैं. ऐसे हालात में तबस्सुम हसन अब विपक्ष की साझा उम्मीदवार बन गयी हैं. उनके पीछे आरएलडी, समाजवादी पार्टी, बीएसपी और कांग्रेस की ताकत है.

ताजनगरी आगरा का ये लड़का एक महीने के लिए बनना चाहता है सीएम

लेकिन ग्राउंड पर विपक्ष की एकता नहीं दिख रही है. आरएलडी के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह और उनके बेटे जयंत चौधरी ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है. पिता-पुत्र गांव-गांव घूम रहे हैं. चौधरी की इज्जत दांव पर है.

पिछले लोक सभा चुनाव में आरएलडी अपना खाता तक नहीं खोल पायी थी. विधानसभा चुनाव में एक ही सीट पर जीत मिली और वो विधायक भी बीजेपी में चले गए. पार्टी के प्रवक्ता और राष्ट्रीय सचिव साहेब सिंह भी तीन दिन पहले बीजेपी कैंप में चले गए.

डिप्टी सीएम मौर्य के करीबी MLA की ASP को धमकी, कहा- तुम्हें लात पड़नी चाहिए

समाजवादी पार्टी के कई नेताओं ने कैराना में डेरा डाल दिया है लेकिन पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के वहां चुनाव प्रचार करने का अभी कोई कार्यक्रम नहीं बना है. जिस तरह से मायावती ने बीएसपी नेताओं की ड्यूटी फूलपुर और गोरखपुर में लगाई थी, अब तक ऐसा कुछ कैराना में नहीं दिख रहा है.

बीएसपी के समर्थन से समाजवादी पार्टी दोनों उप चुनाव जीत पायी थी. कांग्रेस ने भी आधे अधूरे मन से आरएलडी को समर्थन दिया है. इलाके में पार्टी के सबसे ताकतवर नेता इमरान मसूद और हसन परिवार में पुरानी दुश्मनी रही है. सबसे बड़ी बात ये है कि ना तो मायावती और ना ही अखिलेश यादव , चौधरी अजीत सिंह को भरोसे का साथी मानते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सहस्त्रधारा में फिर बढ़ा खतरा, पिछली त्रासदी से नहीं लिया सबक; नदी किनारे हो रहा अवैध निर्माण
सहस्त्रधारा में फिर बढ़ा खतरा, पिछली त्रासदी से नहीं लिया सबक; नदी किनारे हो रहा अवैध निर्माण
यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटरों पर सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने उठाए सवाल, कहा- 'अगर कोई PDA का...'
यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटरों पर सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने उठाए सवाल, कहा- 'अगर कोई PDA का...'
Ajmer News: दिल्ली अग्निकांड के शिकार बुजुर्ग दंपति का अंतिम संस्कार, अजमेर में नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
दिल्ली अग्निकांड के शिकार बुजुर्ग दंपति का अंतिम संस्कार, अजमेर में नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में हुई 6 लोगों की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, ICU के डॉक्टर सहित 3 गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर में हुई 6 लोगों की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, ICU के डॉक्टर सहित 3 गिरफ्तार

वीडियोज

Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अन्नामलाई ने छोड़ा साथ, नई पार्टी का किया ऐलान, BJP बोली- 'उनके जाने से कोई नुकसान नहीं'
अन्नामलाई ने छोड़ा साथ, नई पार्टी का किया ऐलान, BJP बोली- 'उनके जाने से कोई नुकसान नहीं'
योगी सरकार के अधिकारी को पड़ी हाईकोर्ट से फटकार तो अखिलेश यादव ने ली चुटकी, कहा- वो तो खट्टे फल हैं...
योगी सरकार के अधिकारी को पड़ी हाईकोर्ट से फटकार तो अखिलेश यादव ने ली चुटकी, कहा- वो तो खट्टे फल हैं...
24 साल के इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'
इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'
'जाओ जाकर देखो', ईशा देओल ने शेयर किया बॉबी देओल की बंदर का रिव्यू, बोलीं- 'भैया बेस्ट फॉर्म में'
ईशा देओल ने शेयर किया बॉबी देओल की बंदर का रिव्यू, बोलीं- 'भैया बेस्ट फॉर्म में'
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
US के 'दोस्त' ने पाकिस्तान को बताया 'धोखेबाज', मध्यस्थता पर जमकर लताड़ा, कहा - 'जो खुद परेशानी...'
US के 'दोस्त' ने पाकिस्तान को बताया 'धोखेबाज', मध्यस्थता पर जमकर लताड़ा, कहा - 'जो खुद परेशानी...'
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
क्या है खेत बचाओ अभियान, जिसे 1 से 30 जून देशभर में चलाने जा रही सरकार?
क्या है खेत बचाओ अभियान, जिसे 1 से 30 जून देशभर में चलाने जा रही सरकार?
Embed widget