एक्सप्लोरर

कफील खान के भाई ने की सीएम योगी से मुलाकात, परिवार को बताया जान का खतरा

गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री के जनता दरबार में डा. कफील खान के भाई अदील खान पहुंचे. उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर खुद को और परिवार को जान को खतरा बताया.

गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री के जनता दरबार में डा. कफील खान के भाई अदील खान पहुंचे. उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर खुद को और परिवार को जान को खतरा बताया. उन्होंने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि 19 दिन बीत जाने के बाद भी उनके छोटे भाई कासिफ के हमलावरों को पकड़ा नहीं गया. कुछ दिन पहले कफील ने बांसगांव से बीजेपी सांसद कमलेश पासवान पर हमला कराने और जमीन कब्जाने का आरोप लगाया था. कफील खान बहुचर्चित आक्सीजन कांड में 7 महीने जेल में गुजार चुके हैं.

मुलायम के संसदीय क्षेत्र जाएंगे पीएम मोदी, करेंगे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद अदील खान ने बताया कि उन्होंने भाई कासिफ पर हुए जानलेवा हमले के साजिशकर्ताओं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की है. उन्होंने बताया कि उन्हें पुलिस की जांच पर संदेह है क्योंकि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

उन्होंने कहा कि हमले के बाद घायल भाई के इलाज में भी पुलिस ने काफी देरी कराई. पुलिस इस अस्पताल से उस अस्पताल घुमाती रही. मेडिकल कालेज के डॉक्टर ने जब दोबारा मेडिकल करने से इनकार कर दिया, तब पुलिस मानी. ज्यादा खून बह जाने के कारण भाई की हालत भी खराब हो गई. बाद में उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया. उन्होंने बताया कि उनके पूरे परिवार को जान का खतरा है.

मथुरा और वृंदावन के बीच चलेगी 'ब्रज हेरिटेज ट्रेन', रेल मंत्री से मिले श्रीकांत शर्मा

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भाई पर हुए हमले में बीजेपी के बांसगांव सांसद कमलेश पासवान और उनके बिजनेस पार्टनर सतीश नांगलिया शामिल हैं. पुलिस सत्ता के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं कर रही और जांच को भी प्रभावित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पूरी बात को गंभीरता से सुनने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया.

कासिफ पर हुए जानलेवा हमले और हमलावरों के पुलिस की गिरफ्त में नहीं आने की शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएनओ में भी हो चुकी है. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सत्ता पक्ष के जुड़े लोगों के होने की वजह से जांच का दिखावा किया जा रहा है.

दारोगा भर्ती में सॉल्वर के अंगूठे का क्लोन लेकर पहुंचा युवक हुआ गिरफ्तार

कफ़ील खान के भाई कासिफ जमील को 10 जून की रात 10:30 बजे गोरखनाथ क्षेत्र में जेपी हॉस्पिटल के पास वाली गली में स्कूटी सवार दो हमलावरों ने तीन गोलियां मारी थी. इस घटना में कासिफ गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं. वहीं अदील ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस के आलाधिकारियों को घटना से जुड़े लोगों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं.

मुजफ्फरनगर के गांव में आसमान से गिरे पत्थर, 15 साल पहले भी गिरा था उल्का पिंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget