एक्सप्लोरर

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यूपी कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर हार के कारणों की समीक्षा की

लोकसभा चुनाव में यूपी में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा. अब कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यूपी कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की और हार के कारणों की समीक्षा की.

लखनऊ: लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में करारी हार का सामना करने के बाद कांग्रेस के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को यहां राज्य इकाई के नेताओं से मुलाकात कर हार के कारणों की समीक्षा की. सिंधिया कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी भी हैं. उन्हें प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38 सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य मुख्यालय में हुई इस बैठक में शामिल हुए कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि सिंधिया ने हार की संभावित वजहों को जानने के लिए जिलाध्यक्षों और नगर अध्यक्षों से बातचीत की.

दो दिन पहले ही पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली में इसी तरह की समीक्षा बैठक की थी. इस बार चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस केवल एक सीट रायबरेली ही जीत सकी है. प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश की 42 सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यूपी कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर हार के कारणों की समीक्षा की

सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव जीत गयीं लेकिन उनके बेटे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से चुनाव हार गये.

कांग्रेस नेता अशोक सिंह बैठक में मौजूद थे. सिंह ने बताया कि बैठक में उन्होंने कहा कि पार्टी को हर किस्म का प्रयोग बंद करना चाहिए. उसे कार्यकर्ताओं और कैडर में विश्वास रखना चाहिए और पार्टी को अन्य दलों के साथ गठबंधन पर निर्भर नहीं करना चाहिए.

बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, श्रीप्रकाश जायसवाल, आरपीएन सिंह और सलमान खुर्शीद मौजूद नहीं थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
दिल्ली: न्यू उस्मानपुर में भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या, देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
दिल्ली: न्यू उस्मानपुर में भाई ने बहन की गोली मारकर की हत्या, देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से दो मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से दो मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम करते वक्त हुआ हादसा
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget