एक्सप्लोरर

पप्पू यादव को लेकर जेडीयू का तेजस्वी पर साधा निशाना, पूछा- ये रिश्ता क्या कहलाता है!

जेडीयू नेता ने बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से पूछा, "उनके दल के निलंबित सांसद पप्पू यादव और आरजेडी के बीच का ये रिश्ता क्या कहलाता है?"

मुजफ्फरपुर: बिहार में सत्तारूढ़ जेडीयू ने बुधवार को आरजेडी से निलंबित सांसद और जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव के रिश्ते के बहाने पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधा. जेडीयू ने पूछा कि अगर पप्पू यादव आरजेडी की नीतियों के खिलाफ हैं तो आरजेडी ने उनकी सदस्यता समाप्त करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष अब तक आवेदन दाखिल क्यों नहीं किया?

जेडीयू के प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने बुधवार को मुजफ्फरपुर में संवाददाता सम्मेलन में राज्य में अपराध की घटनाओं को लेकर विपक्ष की तरफ से लगाए गए आरोपों की आलोचना की. नीरज ने मुजफ्फरपुर जिला और तिरहुत प्रमंडल सहित बिहार में आरजेडी शासनकाल (1990-2005) और नीतीश कुमार के शासनकाल (2006-जून 2018) के अपराध की घटनाओं का तुलनात्मक आंकड़ा पेश किया और विपक्ष को इन आंकड़ों के अवलोकन की सलाह देते हुए अपराध पर बहस की चुनौती दी.

जेडीयू नेता ने बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से पूछा, "उनके दल के निलंबित सांसद पप्पू यादव और आरजेडी के बीच का ये रिश्ता क्या कहलाता है?" उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2014 के शपथपत्र में पप्पू यादव ने खुद पर 24 आपराधिक मुकदमे पर न्यायालय की तरफ से संज्ञान लिए जाने के बारे में उल्लेख किया है, इसके बावजूद सजायाफ्ता लालू यादव ने पप्पू यादव को दल में शामिल कर टिकट दिया. तेजस्वी ने कुछ दिनों पहले पप्पू को इशारों ही इशारों में बीजेपी का एजेंट बताया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
लखनऊ में बनेगी AI सिटी, योगी सरकार की योजना को मिले 25 से ज्यादा प्रस्ताव
लखनऊ में बनेगी AI सिटी, योगी सरकार की योजना को मिले 25 से ज्यादा प्रस्ताव

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'

Embed widget