एक्सप्लोरर

'सुशासन' वाले बिहार में बेटियों से दरिंदगी का दौर जारी, एक और वीडियो वायरल

बिहार के मोतिहारी में सात गुंडों ने एक लड़की और लड़के को घेरकर उनकी इज्जत को तार-तार करने का वीडियो बनाया है जिसे बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

पटना: "सुशासन" वाले बिहार में लड़कियों के लिए बाहर निकलना मुहाल होता जा रहा है. राज्य की लड़कियों के साथ लगातार हो रही अमानवीय घटनाओं के सिलसिले में ताज़ा मामला मोतिहारी का है जहां सात गुंडों ने एक लड़की और लड़के को घेरकर उनकी इज्जत को तार-तार करने का वीडियो बनाया है. वीडियो बनाने वाले गुंडे यहीं नहीं रुके बल्कि लड़की के पिता को ब्लैकमेल करने का भी मामला सामने आया है.

पैसे नहीं देने पर वायरल किया वीडियो

गुंड़ो ने लड़की के पिता को पहले तो पैसों के लिए धमकी दी है और पैसे नहीं दिए जाने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद ये वायरल हो गया. लड़की के पिता को वीडियो के सहारे ब्लैकमेल किया जा रहा था जिसके एवज में उनसे 50,000 रुपए की मांग की जा रही थी. लड़की के पिता एक गरीब आदमी हैं जिसकी वजह से वो ये रकम नहीं दे पाए जिसके बाद इन वहशियों ने लड़की के साथ दरिंदगी का वीडियो सोशल मिडिया पर पोस्ट कर दिया.

सात लड़कों ने दिया करतूत को अंजाम

अमानवीयता की इस वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान मार-पीट और गाली गलौज तक की गई. वीडियो में सात लड़के दिखाई दे रहे हैं जिन्होंने इस करतूत को अंजाम दिया है. वीडियो में जो आवाज आ रही है उसके हिसाब से ये असामाजिक तत्व अपने को समाज सुधारक बताकर लड़का-लड़की के साथ अभद्र गालियों का प्रयोग करते हुए मार-पीट कर रहे हैं. इस घटना के बाद इन्हीं में से कुछ लड़कों ने लड़की के पिता को वीडियो वायरल करने के नाम पर धमकी दी और अंत में इसे वायरल कर दिया.

वीडियो वायरल होने के बाद लड़की का कॉलेज और कोचिंग जाना बंद 

वीडियो वायरल होने के बाद लड़की का कॉलेज और कोचिंग जाना बंद हो गया है. लड़की के पिता का कहना है कि अब वो समाज में क्या मुह दिखाएंगे. आपको बता दें कि ये घटना जिले के छौड़ादानो थाना क्षेत्र की है. लड़की के पिता ने आरोपियों के भय से थाने में मामला दर्ज ना कराकर कोर्ट में मामला दर्ज कराया है. इस मामले में अभी किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है.

वीडियो देखें-

यह भी पढ़ें-

उत्तराखंड: इंसाफ मांगने गई विधवा टीचर पर भड़के सीएम रावत, कहा- 'इसे गिरफ्तार करो'

कश्मीर में उज्जवला लाभार्थी अर्जुमान को मिली सुरक्षा, मोदी ने जताई थी आतंकी निशाना बनने की आशंका

एमपी: ‘मामा’ शिवराज के राज में दरिंदगी, मंदसौर में 7 साल की बच्ची से रेप

भारी बारिश से रुकी अमरनाथ यात्रा, कल श्रद्धालुओं के पहले जत्थे ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
गाजियाबाद: खोड़ा में जल्लाद बना पति! पत्नी और बेटी का कत्ल, मासूम पर भी हमला
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget