एक्सप्लोरर

IIT कानपुर ईजाद कर रहा ऐसी टेक्नोलॉजी जिससे हैक नहीं होगा सरकारी डाटा

देश में उपलब्ध डाटा को टैम्पर प्रूफ बनाने की दिशा में नेशनल साइबर सिक्युरिटी कार्डिनेटर कार्यालय के साथ मिलकर काम कर रहा है. उन्नत ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए सरकारी डाटा को विश्व के किसी भी कोने में बैठकर डाटा हैकर्स से सुरक्षित रखा जाएगा.

कानपुर: आईआईटी कानपुर के द्वारा एक तकनीक तैयार की गई है जो भारत में उपलब्ध संवेदनशील या गोपनीय डाटा को सुरक्षित रखने में सहायक मददगार होगी. यह तकनीक फोर्ट नॉक्स तकनीक से बेहतर होगी. देश में उपलब्ध डाटा को टैम्पर प्रूफ बनाने की दिशा में नेशनल साइबर सिक्युरिटी कार्डिनेटर कार्यालय के साथ मिलकर काम कर रहा है. उन्नत ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए सरकारी डाटा को विश्व के किसी भी कोने में बैठकर डाटा हैकर्स से सुरक्षित रखा जाएगा. क्रिप्टोग्राफी एवं साइबर सिक्यूटिरी के प्रसिद्ध विशेषज्ञ आई.आई.टी कानपुर के प्रो. मणीन्द्र अग्रवाल एवं प्रो. संदीप शुक्ला आईआईटी मद्रास की प्रो. श्वेता अग्रवाल के साथ मिलकर इस परियोजना पर काम करेंगे. आईआईटी कानपुर एवं आईआईटी मद्रास के छात्र एवं शोधार्थी भी इन विशेषज्ञों का साथ देंगे. संस्थान में एक कंपनी को इन्क्यूबेट किया जाएगा जो इस तकनीक के माध्यम से उत्पाद का निर्माण करेगी. सरकारी एजेन्सियों द्वारा इन उत्पादों का उपयोग किया जाएगा. इस परियोजना के तहत भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर द्वारा देशी उन्नत ब्लाक चेन प्लेटफार्म एवं साफ्टवेयर का विकास किया जाएगा. केन्द्रीय एवं राज्य सरकार के विभागों के प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाई जा सकेगी. इस परियोजना की समयावधि 5 वर्ष होगी और इस पर रु. 33.4 करोड़ खर्च किए जाएंगे. नेशनल साइबर सिक्युरिटी कार्डिनेटर ड़ॉ गुलशन राय के प्रयासों से इस परियोजना की फंडिंग का कार्य संभव हो सका है. इस तकनीक का उपयोग भू-अभिलेखों को सरल, पारदर्शी एवं टैम्पर प्रूफ बनाने और रजिस्ट्री प्रबंधन, ड्राइविंग लाइसेंस एवं अभिलेखों के रख-रखाव के लिए किया जा सकता है. इसके अलावा सरकार के आईटी अथवा किसी भी आईटी अधोसंरचना की साइबर सुरक्षा के लिए इस तकनीक का उपयोग किया जा सकता है. यह अपने आप में एक बेजोड़ परियोजना है जिसमें एक शैक्षिक संस्थान द्वारा सर्वप्रथम किसी तकनीक पर विचार किया जाएगा, इसके बाद उस पर अनुसंधान किया जाएगा और फिर कंपनी द्वारा उत्पाद का तैयार किया जाएगा. उत्पाद का उपयोग करने की इच्छुक सरकारी एजेन्सियों को इनक्यूबेट कंपनी द्वारा साधन भी उपलब्ध कराएं जाएंगे. आमतौर पर ब्लाक चेन टेक्नोलॉजी को बिटक्वाइन के संदर्भ में देखा जाता है किन्तु अब इस तकनीक का उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में किया जा सकता है. ब्लाक चेन टेक्नोलॉजी, लेन-देन एवं डाटा के लिए टैम्पर प्रूफ रिकार्डिंग मैकेनिज्म उपलब्ध कराता है. इसके अलावा अवांछनीय तत्वों की उपस्थिति के प्रभाव को खत्म करता है और यूजर्स को मैकेनिज्म उपलब्ध कराता है जो इवेन्ट को समय रहते रिकार्ड करता है जिससे डाटा की उत्पत्ति, संग्रह एवं उनके क्रम को स्थाई तौर पर रिकार्ड किया जा सकता है. कोई भी व्यक्ति इस तकनीक की मदद से सरकारी कार्यों के लिए आवश्यक डाटा के संग्रहण एवं पारदर्शिता की जांच कर सकता है. इस तरह ब्लाक चेन ई-गर्वनेन्स के लिए अत्यधिक उपयोदी है. एस्टोनियाई, यूके और यूएई की सरकार अपनी सरकारी तंत्र को मजबूत बनाने के लिए इस तकनीक का भरपूर उपयोग कर रही है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ram Mandir Chadhava Chori Live: राम मंदिर मामले में SIT ने बढ़ाई जांच, जमीन खरीद पर भी होंगे सवाल, अविनाश को जेल से लाई पुलिस
राम मंदिर मामले में SIT ने बढ़ाई जांच, जमीन खरीद पर भी होंगे सवाल, अविनाश को जेल से लाई पुलिस
'फुनगी को फांसी, शाख को माफी....', चढ़ावा चोरी के आरोपी टिन्नू यादव के समर्थन में अखिलेश यादव?
'फुनगी को फांसी, शाख को माफी....', चढ़ावा चोरी के आरोपी टिन्नू यादव के समर्थन में अखिलेश यादव?
चढ़ावे के बाद राम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों! प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही शुरू हुआ था खेल
चढ़ावे के बाद राम मंदिर से जुड़ा एक और घोटाला? टिन्नू ने हर महीने कमाए लाखों!
सिया-चेतन को आज कोर्ट में किया जाएगा पेश, जानें 5 दिन की पुलिस रिमांड में क्या-क्या हुआ?
सिया-चेतन को आज कोर्ट में किया जाएगा पेश, जानें 5 दिन की पुलिस रिमांड में क्या-क्या हुआ?

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पाकिस्तान के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
PAK के बाद अब म्यांमार-बांग्लादेश पर डोरे डाल रहा चीन, बनाएगा इकोनॉमिक कॉरिडोर, भारत की क्यों बढ़ी टेंशन?
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
Pritam and Pedro Review: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
प्रीतम एंड पेड्रो रिव्यू: राज कुमार हिरानी की ये मुन्ना भाई हैकर कमाल है, हर हाल में देखिए
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
एथेनॉल मिले पेट्रोल से कम हो जाएगा आपकी गाड़ी का माइलेज? सरकार ने कर दिया बड़ा खुलासा
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
Refrigerator Electricity Consumption Tips: फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
Embed widget