एक्सप्लोरर

चर्चा में: सोशल मीडिया ही नहीं असल जिंदगी में भी बेहद चर्चित रही हैं IAS बी चंद्रकला

यूपी की चर्चित आईएएस अधिकारी बी चंद्रकला को आपने यूट्यूब के वायरल वीडियो में देखा होगा. ऐसा नहीं है कि वो केवल यूट्यूब पर ही चर्चित रही हैं, वे रियल लाइफ में भी खासी चर्चित रही हैं.

लखनऊ: यूपी की चर्चित आईएएस अधिकारी बी चंद्रकला को आपने यूट्यूब के वायरल वीडियो में देखा होगा. ऐसा नहीं है कि वो केवल यूट्यूब पर ही चर्चित रही हैं, वे रियल लाइफ में भी खासी चर्चित रही हैं. जिस जिले में भी वह रहीं चर्चा में रहीं. कभी सेल्फी प्रकरण में तो कभी पत्रकार को धमकाने के लिए.

2008 बैच की आईएएस अफसर बी. चन्द्रकला अखिलेश सरकार की पसंदीदा अफसरों में से एक रही हैं. चन्द्रकला यूपी के उन आईएएस अफसरों में से एक हैं, जिन्हें समाजवादी पार्टी की सरकार में पूरे पांच साल तक कई जिलों के डीएम पद पर तैनाती दी गई.

अखिलेश सरकार बनने के एक महीने बाद चंद्रकला को हमीरपुर के डीएम पद पर तैनाती मिली. इसके बाद उन्हें मथुरा जैसे बड़े जिले की कमान दी गई और चार महीने के बाद ही उन्हें बुलंदशहर का डीएम बना दिया गया. यहां वे 2014 से 2016 तक रहीं, बाद में वो बिजनौर और मेरठ की डीएम रहीं.

चंद्रकला को सोशल मीडिया पर अपने कथित भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के कारण चर्चा मिली थी. ट्विटर पर उनके 8.94 लाख फॉलोवर हैं जबकि फेसबुक पर 85 लाख फॉलोवर हैं.

बुलंदशहर में सड़क निर्माण के दौरान बने एक वीडियो में वे ठेकेदार को हड़काती नज़र आई थीं. 2016 में एक लड़के ने उनके साथ कलेक्ट्रेट ऑफिस में सेल्फी लेने का प्रयास किया जिस पर लड़के को शांति भंग की धारा में जेल जाना पड़ा. हालांकि तीन दिन में उसे छोड़ दिया गया.

इसी मामले पर एक पत्रकार ने उन्हें फोन किया तो डीएम साहिबा ने उसे भी धमका दिया. इसका ऑडियो भी काफी वायरल हुआ था. मामला बाद में हाई कोर्ट तक भी पहुंचा और अभी लंबित है.

हमीरपुर की डीएम रहते हुए बी चंद्रकला पर अदालती आदेश और सरकारी नियमों की अनदेखी कर खनन के पट्टे देने का आरोप लगा. शिकायत के आधार पर उनके ख़िलाफ़ जांच शुरू हुई और छापे मारी हुई. खननमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव भी जांच के घेरे में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार के मिशन रोजगार को गति देने की पहल, युवाओं को योजनाओं से जोड़ रहा यूपीकॉन
योगी सरकार के मिशन रोजगार को गति देने की पहल, युवाओं को योजनाओं से जोड़ रहा यूपीकॉन
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'नारी के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित सरकार', मां चंद्रघंटा की आराधना कर बोले CM योगी
'नारी के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित सरकार', मां चंद्रघंटा की आराधना कर बोले CM योगी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget