एक्सप्लोरर

कुंभ मेले में आने वाले असहाय यात्रियों के लिए होमगार्ड के जवान बनेंगे ‘श्रवण कुमार’

विश्व प्रसिद्ध इलाहाबाद का कुंभ मेला 4 फरवरी 2019 से 4 मार्च तक 2019 तक चलेगा. कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर योगी सरकार पूरे एक्शन में नजर आ रही है. हर बार की तरह इस बार भी कुंभ मेला खास होगा.

इलाहाबाद: प्रयाग में अगले वर्ष जनवरी में आयोजित किए जाने वाले कुंभ मेले में पर्यटकों की सुरक्षा के लिए इस बार सिविल डिफेंस और होम गार्ड के जवानों की अहम भूमिका होगी. होमगार्ड के जवान ‘श्रवण कुमार’ बनकर, मेले में आने वाले असहाय और अशक्त यात्रियों के सुगम स्नान की व्यवस्था भी कराएंगे. इसके लिए दोनों ही विभाग महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम कर रहे हैं. आईजी (सिविल डिफेंस) अमिताभ ठाकुर ने बताया, "कुंभ मेले के लिए इस बार सिविल डिफेंस से 150 लोगों को वाराणसी स्थित एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा राहत मोचन) से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा." उन्होंने बताया कि कुंभ प्रशासन ने मेले के लिए करीब 1,000 स्वयंसेवकों की आवश्यकता बताई है. यदि जरूरत पड़ी तो हम प्रदेश के अन्य जिलों से मानव संसाधन उपलब्ध कराएंगे. हमने सिविल डिफेंस के लोगों के लिए बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट जैसे सामान मुहैया कराने का अनुरोध किया है. सिविल डिफेंस के क्षेत्र में लोगों को आने के लिए प्रोत्साहित करने के बारे में ठाकुर ने बताया, "हमने दैनिक मानदेय मौजूदा 36 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये करने का शासन को प्रस्ताव किया है. इसके अलावा, लखनऊ के बक्शी का तालाब स्थित प्रशिक्षण केंद्र को सर्वोत्तम प्रशिक्षण केंद्र के तौर पर विकसित करने के लिए हमारा विभाग कार्यरत है." अभी नागपुर स्थित नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र में राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण दिया जाता है. पिछले दिनों इलाहाबाद के सर्किट हाउस में हुई नागरिक सुरक्षा विभाग की बैठक में विभाग के मंत्री अनिल राजभर ने कुंभ मेले में जिला प्रशासन और कुंभ प्रशासन के साथ मिलकर सिविल डिफेंस के लोगों के काम करने के संबंध में सहमति बनने पर प्रसन्नता जताई. मंत्री ने बताया कि कुंभ मेले के लिए कुल 10,750 होमगार्ड लगाये जाने का प्रस्ताव है. इस दौरान, असहाय एवं अशक्त तीर्थ यात्रियों के लिए ‘‘श्रवण कुमार योजना’’ चलाई जाएगी. इस योजना के अन्तर्गत होम गार्ड के जवान बस स्टेशनों/रेलवे स्टेशनों से विभाग के वाहनों की व्यवस्था कराने के साथ साथ विभागीय कर्मचारियों की मदद से असहाय तीर्थ यात्रियों को स्नान भी करायेंगे. मंत्री के मुताबिक, "बिछुड़े तीर्थ यात्रियों को उनके परिजन से मिलाने के लिए ‘‘ होमगार्ड्स मित्र’’ योजना चलाई जाएगी. स्नानार्थियों को स्नान कराने के लिए दो स्टीमर आबंटित कराने का प्रस्ताव किया गया है." मेले में तैनात होमगार्ड कर्मियों की आवासीय व्यवस्था के लिए मेला क्षेत्र में पांच होमगार्ड लाइन भी स्थापित की जाएंगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget