एक्सप्लोरर

हिंदू महासभा का विवादित बयान, कहा- देश में बढ़ते आतंकवाद की वजह है गांधीवाद

अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक शर्मा और प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक अग्रवाल ने कहा आतंकवाद की असली वजह गांधीवाद है. देश में आज जो भी राष्ट्र विरोधी गतिविधियां हो रही हैं, उनसे जुड़े लोग गांधीवादी होने का दावा करते हैं.

मेरठ: अखिल भारत हिंदू महासभा ने गुरुवार को एक विवादित बयान में गांधीवाद को देश में बढ़ते आतंकवाद की वजह बताते हुए सरकारी दफ्तरों में लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीरों और प्रतिमाओं को तुरंत हटाए जाने की मांग की है. हिंदू महासभा ने संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी का समर्थन करते हुए भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने का भी अनुरोध किया है.

मेरठ के शारदा रोड स्थित संगठन के कार्यालय पर गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत में अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक शर्मा और प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक अग्रवाल ने कहा, ‘‘देश में असली आतंकवाद की वजह गांधीवाद है, क्योंकि देश में आज जो भी राष्ट्र विरोधी गतिविधियां हो रही हैं, उनसे जुड़े लोग गांधीवादी होने का दावा करते हैं.’’

महासभा के दोनों नेताओं ने कहा, ‘‘देश में होने वाली राष्ट्रविरोधी गतिविधियों जैसे... भीड़ के साथ मिलकर आम लोगों की हत्या करना, पुलिस सहित सभी सुरक्षा एजेंसियों पर हमला करना और भारत के टुकड़े-टुकड़े करने की बात करना- ऐसे सभी राष्ट्रद्रोही कार्य करने वाले केवल और केवल करमचंद गांधी को ही अपना आदर्श मानते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘शाहीन बाग जैसे अलोकतांत्रिक धरने में शामिल लोग गांधी को आदर्श मानते हैं. इसका सबूत है कि ये सभी गांधी के पोस्टर लगाकर आंदोलन करते हैं.’’

अशोक शर्मा और अभिषेक अग्रवाल ने कहा, ‘‘1947 में भी देश का बंटवारा गांधी की वजह से हुआ था और मौजूदा वक्त में भी देश को खंडित करने का सपना देखने वालों के आदर्श गांधी हैं.’’ इसलिए अखिल भारत हिंदू महासभा खुले पत्र के जरिए राष्ट्रपति से मांग करती है कि देश के सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों से गांधी के सभी चित्र और प्रतिमाएं तुरंत हटाने का आदेश दें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
जम्मू-श्रीनगर NH पूरे दिन रहेगा बंद, मरम्मत का होगा काम
जम्मू-श्रीनगर NH पूरे दिन रहेगा बंद, मरम्मत का होगा काम
5 Aug को हटा था 370, राज्य के दर्जे पर क्या बोले CM अब्दुल्ला
5 Aug को हटा था 370, राज्य के दर्जे पर क्या बोले CM अब्दुल्ला

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget