एक्सप्लोरर

8वीं के छात्र ने कराया टीचर का अपहरण, स्कूल में मोबाइल छीने जाने से था नाराज

यूपी के एक छात्र ने अपने टीचर का अपहरण करा दिया. टीचर का कसूर इतना था कि उन्होंने छात्र का मोबाइल जब्त कर लिया था और उसके पिता को बुलाया था.

नोएडा: ग्रेटर नोएडा के कासना से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. आठवीं क्लास में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपने कुछ साथियों के साथ मिल कर अपने टीचर का अपहरण करा लिया और मारपीट करने के बाद 13 हजार रुपये भी लूट लिए. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने बताया कि स्कूल में पढने वाला छात्र मोबाइल लेकर स्कूल में पहुंचा था. टीचर ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया और पिता को बुला कर लाने को कहा. इस पर छात्र धन्नू नाम के एक शख्स को लेकर स्कूल पहुंच गया.

धन्नू ने छात्र को अपने परिवार का बताया और टीचर से मोबाइल मांगा. टीचर को शक हो गया और उसने मोबाइल लौटाने से इंकार कर दिया. उसने जोर देकर कहा कि वो छात्र के पिता को ही मोबाइल देगा. इस पर धन्नू धमकी देकर वहां से चला गया.

स्कूल की छुट्टी के बाद टीचर जब घर लौट रहे थे तो कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर लिया. ये लोग टीचर को जबरन एक सुनसान जगह पर ले गए और जमकर पीटा. यही नहीं इन लोगों ने 13 हजार रुपये भी उनके पास से छीन लिए.

पीड़ित ने जैसे तैसे पुलिस को कॉल किया और घटना की जानकारी दी. इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस ने इस मामले में आरोपी धन्नू को गिरफ्तार कर लिया है और तीन हजार रुपये व घटना में इस्तेमाल किया गया टैम्पो बरामद कर लिया है. पुलिस ने धन्नू को जेल भेज दिया है और बाकी की तलाश कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget