एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा इमारत हादसा : मौत से कुछ घंटों पहले पत्नी से कहा था 'बुधवार को लौटूंगा'

ग्रेटर नोएडा में मंगलवार रात इमारत ढहने के बाद उसमें मरने वाले चार लोगों में से एक रजनीश ने अपनी पत्नी को बताया था कि उसने अपना काम पूरा नहीं किया है इसलिए वह मंगलवार को यहीं रुक कर बुधवार शाम घर लौटेगा.

नोएडा : ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में दो इमारतें जमींदोज़ हो गईं. एक निर्माणाधीन बिल्डिंग दूसरी बिल्डिंग पर गिर गई. इस हादसे में करीब 9 लोगों के मारे जाने की खबर अब तक आई है. इसी हादसे की एक पीड़ित की कहानी दिल दहला देने वाली है. रंजना को मंगलवार की रात फोन पर अपने पति रजनीश भौमाली (36) से बात करते समय इस बात का बिल्कुल भी एहसास नहीं था कि वह अपने पति से अंतिम बार बात कर रही है.

अविश्वास प्रस्ताव: जब पत्रकार ने पूछा क्या है एसपी का स्टैंड, तो रामगोपाल यादव ने दी गाली

रजनीश ने उसे यह बताने के लिए फोन किया था कि वह मंगलवार शाम अपने घर नहीं लौट पाएगा. ग्रेटर नोएडा में मंगलवार रात इमारत ढहने के बाद उसमें मरने वाले चार लोगों में से एक रजनीश ने अपनी पत्नी को बताया था कि उसने अपना काम पूरा नहीं किया है इसलिए वह मंगलवार को यहीं रुक कर बुधवार शाम घर लौटेगा.

लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.बुधवार को दो बच्चों की मां रंजना की आंख ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी गांव में दो इमारतों के ढहने की खबर के साथ खुली.

मेरठ: लोकसभा चुनावों की तैयारी में लगी बीजेपी, 11-12 अगस्त को होगी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 

किसी अनहोनी की आशंका से परेशान होकर वह भागी-भागी सी घटनास्थल पहुंच कर अपने पति को तलाशने लगी. उसने अपने पति का फोन मिलाया था जो लग नहीं रहा था.

जैसे ही उसने वह धराशायी इमारत देखी जहां रात में रजनीश ने रुकने के लिए कहा था, वह बेहोश हो गई. होश आने पर उसके परिजनों ने पुष्टि कर दी कि मलबे में से बरामद तीन शवों में से एक शव उसके पति का है.

रंजना के रिश्ते के भाई और पास की इमारत में राजमिस्त्री का काम करने वाले संजय ने बताया, "हम अस्पताल गए और उनके हाथ पर बने टैटू को देखकर उनकी शिनाख्त की. उनका शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था."

42 साल से किराया नहीं चुकाने पर कांग्रेस को दफ्तर खाली करने का नोटिस, कभी वहां से कमान संभालते थे नेहरू और इंदिरा

रजनीश पूर्वी दिल्ली में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था.

उदास संजय ने कहा, "उन्होंने दिन का काम खत्म नहीं किया था इसलिए वे वहीं रुक गए. उन्होंने सोचा कि वे इसे मंगलवार रात या बुधवार तड़के पूरा कर लेंगे. इस घटना का किसने सोचा था."

रजनीश के परिजनों ने बताया कि रजनीश कुछ सालों पहले पश्चिम बंगाल के मालदा से यहां आकर रहने लगा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन
योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन
योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26, आयुष रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा
योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26, आयुष रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
बस्ती के 5 जिगरी दोस्तों का कमाल, UP पुलिस में एक साथ बने कॉन्सटेबल
बस्ती के 5 जिगरी दोस्तों का कमाल, UP पुलिस में एक साथ बने कॉन्सटेबल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget