एक्सप्लोरर

गोरखपुर: युवती ने पति के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्‍या, नमक डालकर दफना दिया शव

यूपी के गोरखपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक गुमशुदा युवक को तलाश रही पुलिस को कुछ ऐसा पता चला कि उसके भी होश उड़ गए.

गोरखपुरः पति को पत्‍नी के अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया. पत्‍नी ने शादी बचाने के लिए पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्‍या कर दी और उसकी लाश को नमक डालकर दफना दिया. शव जहां दफनाया गया था, वहां पर नमक और फिटकरी के पैकेट बरामद हुए हैं. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

गोला इलाके के बेलपार के रहने वाले शेषनाथ मौर्य (30 वर्ष) की 18 दिन पहले हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने मंगलवार को बड़हलगंज क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में एक खेत से शेषनाथ का सड़ा गला शव बरामद किया. प्रेमिका और उसके पति ने हत्या करने के बाद शेषनाथ के शव को घर के पास बटाई पर लिए गए खेत में गाड़ दिया था. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

शेषनाथ दिल्ली में नौकरी करता था. 18 फरवरी को वो गांव आया था. पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी. उसके दो बेटे हैं. परिवार में मां के अलावा दो भाई भी हैं. 22 फरवरी की देर शाम मोबाइल पर फोन आने के बाद वह बाइक से घर से निकला. लेकिन, उसके बाद उसका कहीं कुछ पता नहीं चला. तीन दिन बाद उसकी बाइक गगहा क्षेत्र के रियांव गांव के पास मिली थी. गोला पुलिस ने परिवार के लोगों की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी.

शेषनाथ के मोबाइल कॉल डिटेल की जांच से पता चला कि 22 फरवरी की रात 11:15 बजे उसका मोबाइल बड़हलगंज क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास बंद हुआ था. जगदीशपुर के ही एक मोबाइल नंबर पर मृतक बार-बार कॉल करता था. 22 फरवरी की रात भी उस नंबर पर उसकी बात हुई थी. जांच में पता चला कि वह नंबर रामशरण का है. रामचरण की पत्नी का मायका शेषनाथ के गांव बेलपार में है. यहीं से पुलिस को शक हुआ और उसने दोनों से पूछताछ की, तो उन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली.

पुलिस के अनुसार बेलपार में शेषनाथ और युवती का घर पास में ही है. करीब सात साल पहले युवती की जगदीशपुर के रामशरण से शादी हो गई. शादी के बाद शेषनाथ और उसका रिश्ता जारी रहा. इस बीच शेषनाथ की भी शादी हो गई. इसके बावजूद उसने भी संबंध बनाए रखा. दिल्ली से जब भी वो आता, तो प्रेमिका से मिलता था. युवती ने पुलिस को बताया कि कुछ माह पहले उसके पति को अवैध संबंध की जानकारी हो गई थी. 18 फरवरी को शेषनाथ दिल्ली से घर आया था. उसके पति ने शेषनाथ की हत्या की साजिश रची. घटना वाले दिन उसने कॉल करके शेषनाथ को अपने घर बुलाया.

वहां पति के साथ मिलकर उस ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को घर से 50 मीटर दूर खेत में गाड़ दिया. पुलिस ने युवती की निशानदेही पर जगदीशपुर गांव के खेत में दफनाया गया शेषनाथ का शव बरामद कर लिया. बटाई पर लिए गए खेत के अन्य हिस्सों में प्याज रोपा गया है. लेकिन, जिस क्यारी में शव मिला, वो खाली था. शव पूरी तरह से सड़ चुका था. कब्र से ही पुलिस ने बाइक की चाबी भी बरामद की. जिस खेत में शेषनाथ का शव मिला, उसके बगल में बसवारी से पुलिस ने नमक और फिटकरी के 10 खाली पैकेट बरामद किए हैं. पुलिस का कहना है कि शव को गलाने के लिए नमक और फिटकरी का इस्तेमाल हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट का कॉफरडैम टूटा
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट का कॉफरडैम टूटा
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget