एक्सप्लोरर

गोरखपुर: ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच ठग गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने पांच ठगों को गिरफ्तार कर लिया है. ये ठग 7 मई को एचडीएफसी बैंक के एटीएम से एक यूजर का एटीएम बदलकर 1,18,007 रुपये उड़ा ले गए थे.

गोरखपुर: गोरखपुर पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के पांच ठगों को गिरफ्तार कर लिया है. ये ठग एटीएम के अंदर लोगों के रुपये निकालने में मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल देते थे.

एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस गिरोह ने 7 मई को एचडीएफसी बैंक के एटीएम से यूजर का एटीएम बदलकर  1,18,007 रुपये स्वाइप कर लिए थे. मामले में  बांसगांव थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था. महादेवा मोबाइल शॉप से आरोपी का फुटेज बरामद होने के बाद उसकी शिनाख्त की गई.

gorakhpur-atm-fraud1

पुलिस टीम ने एटीएम पर भी नजर बना रखी थी. कौड़ीराम कस्बे में एटीएम बैंकों की निगरानी सादी वर्दी में की जा रही थी. इस बीच सीसीटीवी फुटेज में नजर आए आरोपी के चेहरे से मिलते-जुलते चेहरे वाला युवक दिखाई दिया.

फोटो से मिलान और कड़ाई से पूछताछ करने पर युवक ने अपने जुर्म कुबूल कर लिया. उसने बताया कि बांसगांव इलाके के रधुवाडीह के रहने वाले आरोपी  चूड़ामणि पाठक उर्फ संजय पाठक, अजय दुबे उर्फ छोटू पंडित, हरपुर बुदहट इलाके का रहने वाला गौरवकांत दुबे उर्फ अनुभव दुबे, खजनी इलाके के नयापुर का अंकित यादव और बेलीपार इलाके के चेरिया गांव का रहने वाला मुलायम यादव उर्फ सत्‍येन्‍द्र यादव ने साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया.

gorakhpur-atm-fraud2

एसपी साउथ विपुल श्रीवास्‍तव ने बताया कि पांचों शातिर ठग एटीएम जालसाज हैं. इनके पास से 24,770 रुपये नकद, 6 मोबाइल फोन, 10 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं. इसके अलावा दो मोटरसाइकिल, एक अदद चार पहिया वाहन सफारी बरामद हुई है. उन्होंने बताया कि ठगों का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. कई वांछित अपराधी हैं. जो रुपये इन्होंने ठगे थे, वो खर्च भी कर दिए हैं.

यह भी पढ़ें:

मथुरा बैंक लूटकांड का खुलासा, महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट
फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
राजस्थान: सरकारी अस्पतालों में लापरवाही पर CS सख्त, जानें क्या कहा
राजस्थान: सरकारी अस्पतालों में लापरवाही पर CS सख्त, जानें क्या कहा
सृष्टि कंडारी केस: पुलिस का एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार
सृष्टि कंडारी केस: पुलिस का एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget