एक्सप्लोरर

गोरखपुर: मदरसे का शिक्षक गिरफ्तार, दाउद की फोटो भेज मांगी थी 10 लाख की रंगदारी

घटना का खुलासा करते हुए सीओ कैंट प्रभात राय ने बताया कि आरोपी का पहले कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है. उसने अखबार के विज्ञापन के जरिए डॉक्‍टर सुनील कुमार आर्य की पत्‍नी रंजना आर्य का मोबाइल नंबर हासिल किया था. शमीम ने पुलिस को बताया कि फिल्‍म देखने के बाद उसे इस तरह से रंगदारी मांगने का आइडिया आया था.

गोरखपुर: यूं तो बड़े माफियाओं द्वारा रंगदारी मांगने के मामले सामने आते रहते हैं. ले‍किन, गोरखपुर में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सबके होश उड़ा दिए. प्राइवेट मदरसे में पढ़ाने वाले महज 19 साल के शिक्षक ने डॉक्‍टर की पत्‍नी से अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाउद इब्राहिम की फोटो के साथ अपशब्‍दों का प्रयोग करते हुए वाट्सएप पर मैसेज और कॉल कर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी. लेकिन, पुलिस ने सर्विलांस के जरिए उसका नंबर ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया. उसे रंगदारी मांगने का ये आइडिया फिल्‍म देखकर आया था.

गोरखपुर के डॉक्टर और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रो. सुनील कुमार आर्य 19 अक्‍टूबर की रात सिटी मॉल में पत्‍नी रंजना आर्य और बच्‍चों के साथ फिल्‍म देख रहे थे. साईं निरोग धाम की डायरेक्‍टर रंजना आर्य के वाट्सएप पर उसी समय 10 लाख रुपए की रंगदारी का मैसेज और कॉल आई. कॉल करने वाले ने पेशगी के तौर पर इन रुपयों की मांग की. उन्‍होंने तत्‍काल इसकी सूचना आलाधिकारियों को दी.

इस मामले में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस की टीमें कॉल करने वाले को तलाशने में जुट गईं. सर्विलांस के जरिए उस नंबर की सारी डिटेल पुलिस को मिल गई. पुलिस ने कॉल और मैसेज की डिटेल के साथ रंगदारी मांगने वाले की कुंडली खंगाल ली. पुलिस ने गोरखपुर रेलवे स्‍टेशन के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसकी पहचान महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थानाक्षेत्र के रानी परसोहिया निवासी शमीम अहमद के रूप में हुई. महज 19 साल का शमीम प्राइवेट मदरसे में शिक्षक है.

घटना का खुलासा करते हुए सीओ कैंट प्रभात राय ने बताया कि आरोपी का पहले कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है. उसने अखबार के विज्ञापन के जरिए डॉक्‍टर सुनील कुमार आर्य की पत्‍नी रंजना आर्य का मोबाइल नंबर हासिल किया था. शमीम ने पुलिस को बताया कि फिल्‍म देखने के बाद उसे इस तरह से रंगदारी मांगने का आइडिया आया था. पुलिस को उसके मोबाइल से अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाउद इब्राहिम का फोटो भी मिला है. जिसे वाट्सएप पर भेजने के बाद उसने अपशब्‍दों का प्रयोग करते हुए 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी. पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्‍त मोबाइल भी बरामद किया है. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
गुरुग्राम: चचेरा देवर ही निकला महिला का कातिल! पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
गुरुग्राम: चचेरा देवर ही निकला महिला का कातिल! पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
J&K में दरबार मूव की वापसी, 2 नवंबर से जम्मू में खुलेंगे सरकारी ऑफिस
J&K में दरबार मूव की वापसी, 2 नवंबर से जम्मू में खुलेंगे सरकारी ऑफिस
दिल्ली को 8,941 करोड़ की 43 योजनाओं की सौगात, अमित शाह करेंगे शुभारंभ
दिल्ली को 8,941 करोड़ की 43 योजनाओं की सौगात, अमित शाह करेंगे शुभारंभ

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget