एक्सप्लोरर

वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया मुन्ना बजरंगी का अंतिम संस्कार, जेल में हो गई थी हत्या

बता दें कि बजरंगी की कल सेमवार सुबह बागपत जेल में एक अन्य कैदी गैंगेस्टर ने 10 गोली मारकर हत्या कर दी थी.पूर्व बसपा विधायक लोकेश दीक्षित से रंगदारी मांगने के आरोप में बागपत कोर्ट में मुन्ना बजरंगी की आज पेशी होनी थी.

वाराणसी: माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी का अंतिम संस्कार आज वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया.बजरंगी की कल सुबह बागपत की जेल में एक अन्य गैंगस्टर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.मुन्ना बजरंगी के बेटे समीर सिंह ने उसे मुखाग्नि दी. माफिया डॉन के अंतिम संस्कार में घाट पर भीड़ को देखते हुए भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया था.

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: अखिलेश यादव ने कहा- ऐसा कुशासन और अराजकता का दौर पहले कभी नहीं देखा

बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने घटना की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की है

इससे पहले मुन्ना बजरंगी का शव मंगलवार सुबह उसके पैतृक घर (जौनपुर) पहुंचा. शव के पहुंचते ही वहां चीख-पुकार मच गई. जेल में अचानक हुई इस हत्या ने प्रशासन की नींद उड़ा रखी है. बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने घटना की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की है. इस घटना में जो सबसे बड़ा सवाल है वो ये कि आखिर जेल में पिस्टल कहां से आई.

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: यूपी के डीजीपी का बड़ा बयान, कहा- पुलिस की तरफ से बजरंगी की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई

गैंगस्टर सुनील राठी ने मुन्ना को 10 गोलियां मारीं थीं

बता दें कि गैंगस्टर सुनील राठी ने मुन्ना को 10 गोलियां मारीं थीं जिनमें से अधिकतर सिर में लगी थी. मुन्ना बजरंगी की मौके पर ही मौत हो गई थी.सुनील राठी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि सुबह दोनों चाय पीने के लिए सेल से निकले थे. दोनों के हाथ में चाय का कप था. दोनों के बीच बातचीत हुई, दोनों पहले से एक दूसरे को अच्छे से जानते थे.

इसलिए हुआ था दोनों के बीच विवाद

बातचीत के दौरान मुन्ना बजरंगी ने सुनील राठी को कहा कि तुम धनंजय सिंह के साथ मिलकर मेरे ही खिलाफ काम करने लगे और धनंजय सिंह को गालियां देने लगा.

सुनील राठी ने कहा कि धनंजय सिंह से उसका पुराना पारिवारिक संबंध है और घर आना जाना है. उसे गाली मत दो. मुन्ना बजरंगी ने कहा कि मैं गाली दूंगा. इस पर दोनों के बीच हाथापाई हो गई. धनंजय सिंह पूर्वांचल के पूर्व बाहुबली सांसद रह चुके हैं.

यूपी : मुन्ना बजरंगी की 18 गोलियां खाकर भी जिंदा हैं राजेंद्र, एक महीने तक चला था इलाज

सुनील राठी के मुताबिक पिस्टल मुन्ना बजरंगी के पास थी

सुनील राठी के मुताबिक पिस्टल मुन्ना बजरंगी के पास थी जो उसने सुनील पर तानी तो छीनकर सुनील राठी ने मुन्ना बजरंगी को गोली मार दी.

य़ूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा- ऐसा कुशासन व अराजकता का दौर पहले कभी नहीं देखा

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड को लेकर सियायत का दौर जारी है. इस घटना पर नेताओं के बयान आ रहे हैं. इसी बीच य़ूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''आज यूपी में न तो क़ानून बचा है न व्यवस्था. हर तरफ़ दहशत का वातावरण है. अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वो जेल तक में हत्याएं कर रहे हैं. ये सरकार की विफलता है. प्रदेश की जनता इस भय के माहौल में बहुत डरी-सहमी है. प्रदेश ने ऐसा कुशासन व अराजकता का दौर पहले कभी नहीं देखा.''

मुन्ना बजरंगी को पहले ही हो गया था अपने क़त्ल का अंदेशा, लगाई थी सुरक्षा की गुहार

हत्या और फिरौती समेत 40 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित था खूंखार गैंगस्टर मुन्ना बजरंगी बता दें कि बजरंगी की कल सेमवार सुबह बागपत जेल में एक अन्य कैदी गैंगेस्टर ने 10 गोली मारकर हत्या कर दी थी.पूर्व बसपा विधायक लोकेश दीक्षित से रंगदारी मांगने के आरोप में बागपत कोर्ट में मुन्ना बजरंगी की आज पेशी होनी थी. हत्या और फिरौती समेत 40 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित खूंखार गैंगस्टर मुन्ना बजरंगी ने महज 17 साल की उम्र में पहला जुर्म किया और देखते ही देखते वह पूर्वांचल में अपराध की दुनिया का बादशाह बन गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget