एक्सप्लोरर

कैराना जीत कर यूपी से पहली मुस्लिम एमपी बन गईं तबस्सुम हसन

कैराना से जीत कर तबस्सुम हसन यूपी से लोक सभा की पहली मुस्लिम सांसद बन गयी हैं. वे 2009 में भी बीएसपी की सांसद रह चुकी हैं.

लखनऊ: कैराना से जीत कर तबस्सुम हसन यूपी से लोक सभा की पहली मुस्लिम सांसद बन गयी हैं. वे 2009 में भी बीएसपी की सांसद रह चुकी हैं. पिछले लोक सभा चुनाव में सभी मुस्लिम उम्मीदवार हार गए थे. समाजवादी पार्टी, बीएसपी, कांग्रेस और आरएलडी के किसी भी मुस्लिम नेता को जीत नसीब नहीं हुई थी.

यूपी में लोक सभा की 80 सीटें हैं. 2014 के चुनाव में बीजेपी को 71 सीटें मिली थीं और उसकी सहयोगी पार्टी अपना दल को दो सीटें मिली थीं. समाजवादी पार्टी के हिस्से में 5 और कांग्रेस को दो सीटों पर संतोष करना पड़ा था.

कैराना जीत के बाद बोले आरएलडी नेता जयंत चौधरी- जिन्ना हारा, गन्ना जीता

बीएसपी तो अपना खाता तक नहीं खोल पाई थी. राष्ट्रीय लोक दल का भी यही हाल रहा. पार्टी के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह, उनके बेटे जयंत और बहू चारू चौधरी भी चुनाव हार गए थे.

अखिलेश यादव के कहने पर समाजवादी पार्टी की नेता तबस्सुम हसन को आरएलडी का उम्मीदवार बनाया गया. जाट और मुस्लिम वोटरों को साथ लाने के लिए ये प्रयोग किया गया. आयडिया अखिलेश यादव का था. वे खुद चुनाव प्रचार करने नहीं गए लेकिन समाजवादी पार्टी नेताओं की फ़ौज तबस्सुम के प्रचार में रात दिन जुटी रही.

नूरपुर उपचुनाव रिजल्ट: एसपी उम्मीदवार नईमुल हसन ने बीजेपी की अवनी सिंह को 6678 वोटों से हराया

मुज़फ्फरनगर दंगों के बाद से ही जाट और मुस्लिम समाज एक दूसरे के खिलाफ हो गए थे. इसीलिए तो पिछले चुनाव में आरएलडी खाता भी नहीं खोल पायी थी लेकिन इस बार पार्टी ने समाजवादी पार्टी के समर्थन से बाजी मार ही ली.

तबस्सुम अब यूपी से लोक सभा की इकलौती मुस्लिम सांसद बन गयी है. इससे पहले बीजेपी गोरखपुर और फूलपुर से लोक सभा का उप चुनाव भी हार चुकी है. सीएम योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे से गोरखपुर और डिप्टी सीएम केशव मौर्या के इस्तीफे के बाद फूलपुर में चुनाव हुआ था.

कांग्रेस से सोनिया और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी यूपी से लोक सभा के लिए चुने गए हैं. समाजवादी पार्टी के सभी पांच सांसद मुलायम सिंह और उनके परिवार के हैं. अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल कन्नौज से एमपी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: GRAP-1 नियमों की उड़ रहीं धज्जियां! सड़कों पर धूल का अंबार
दिल्ली: GRAP-1 नियमों की उड़ रहीं धज्जियां! सड़कों पर धूल का अंबार
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
केम इंडिया-2026 में MP की भागीदारी, CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया न्योता
केम इंडिया-2026 में MP की भागीदारी, CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया न्योता
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget