एक्सप्लोरर

19 साल पुराने डबल मर्डर केस में चार डकैतों को सुनाई गई उम्रकैद की सजा

उत्तर प्रदेश में हमीरपुर की जिला अदालत ने 19 साल पहले लूट का विरोध करने पर मां-बेटे की हत्या करने के मामले में चार डकैतों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. इसके अलावा दोषियों पर 35-35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश में हमीरपुर की जिला अदालत ने 19 साल पहले लूट का विरोध करने पर मां-बेटे की हत्या करने के मामले में चार डकैतों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. इसके अलावा दोषियों पर 35-35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. सहायक शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) राकेश कुमार ने बताया, "19 साल पहले झिन्ना वीरा गांव में बालादीन के घर में कुछ डकैतों ने डाका डालने का प्रयास किया. इसका विरोध करने पर डकैतों ने बालादीन की पत्नी शोभारानी और बेटे परशुराम की गोली मार कर हत्या कर दी थी." उन्होंने कहा, "मामले में पीड़ित परिवार ने गांव के ही बारह बदमाशों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी. लेकिन पुलिस ने बहादुर, दुलीचंद्र, सेवाराम और दृगपाल को दोषी मानते हुए न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था." उन्होंने बताया, "अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) राधेश्याम यादव की अदालत ने शनिवार शाम बहादुर, दुलीचंद्र, सेवाराम व दृगपाल को डकैती और मां-बेटे की हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और प्रत्येक पर 35-35 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget