एक्सप्लोरर

शामली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

शामली में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. पुलिस ने इस मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है.

शामली: पश्चिमी यूपी के शामली जिले में गुरुवार देर रात अलग-अलग जगहों पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बदमाशों के पास से भारी मात्रा में हथियार और लूट का सामान भी बरामद किया है.

बता दें कि बीती रात कांधला पुलिस गांव खंद्रावली के पास चेकिंग कर रही थी. उसी समय दो बाइक पर आ रहे चार बदमाशों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया. बदमाशों ने रुकने की बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की. इस दौरान पुलिस ने दो बदमाशों विजय और अंकुर निवासी गांव रमाला जिला बागपत को गिरफ्तार कर लिया. हालांकि इस दौरान बाकी दो बदमाश भागने में कामयाब रहे. सूचना फ्लैश होते ही पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई और चेकिंग अभियान शुरू किया गया.

देर रात करीब साढ़े 11 बजे दोनों फरार बदमाश सौरव और दीपक से गढ़ी पुख़्ता पुलिस व एसओजी टीम की मलेंडी गांव के पास मुठभेड़ हो गई. हालांकि इस बार दोनों बदमाश भाग नहीं सके, पुलिस की फायरिंग में वो घायल हो गए. दोनों बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि विजय अंकुर और सौरभ ने कुछ दिन पहले एक व्यापारी से करीब दो लाख रुपये लूट लिए थे और उसका मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए थे. पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से लूटी गई रकम, मोबाइल फोन और बाइक बरामद की है. इसके अलावा बदमाशों के पास से तमंचे, कारतूस भी बरामद किए हैं.

वही, पहली मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश दीपक ने बताया कि वह पास के ही गांव में आपसी रंजिश के चलते तीन युवकों की हत्या का प्लान बना रहे थे. इसीलिए हथियारों का इंतजाम करने के लिए वह शामली पहुंचे थे. फिलहाल पुलिस इन चारों बदमाशों से पूछताछ कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget