एक्सप्लोरर

चारा घोटाला: सुशील मोदी ने सज़ायाफ्ता जगन्नाथ मिश्रा की किताब का किया विमोचन, तेजस्वी ने उठाए सवाल

Fodder Scam: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा की किताब 'बिहार बढ़कर रहेगा' का लोकार्पण कल किया गया था. इस मौके पर जगन्नाथ मिश्रा, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी मौजूद थे.

नई दिल्ली: लालू के बेटे तेजस्वी यादव ने चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे जगन्नाथ मिश्रा को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. दरअसल बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा ने ''बिहार बढ़कर रहेगा'' नाम की एक किताब लिखी है. किताब के विमोचन में डिप्टी सीएम सुशील मोदी पहुंचे. इसी को लेकर तेजस्वी ने सुशील मोदी को निशाने पर ले लिया. बता दें कि चारा घोटाले में जगन्नाथ मिश्रा सजायाफ्ता हैं और फिलहाल इलाज के लिए जमानत पर बाहर हैं.

तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, ''पूर्व CM पंडित जगन्नाथ मिश्रा जी, कथित चारा घोटाले में कथित सज़ायाफ्ता है. मेदांता में ईलाज के लिए ज़मानत पर है. घोटाले के याचिकाकर्ता सुशील मोदी सज़ायाफ्ता मिश्रा जी की पुस्तक 'बिहार बढ़कर रहेगा' का विमोचन कर रहे हैं. बेटा बीजेपी का उपाध्यक्ष है. बाक़ी सब दलित-पिछड़े चोर हैं. है ना?''

डॉ. जगन्नाथ मिश्रा की किताब 'बिहार बढ़कर रहेगा' का लोकार्पण कल किया गया था. इस मौके पर जगन्नाथ मिश्रा, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और सुशील मोदी मौजूद थे. आपको बता दें कि चारा घाटाला के एक मामले में पिछले साल लालू यादव के साथ पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा को पांच साल जेल की सजा सुनाई गई थी.

जगन्नाथ मिश्रा पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था. सीबीआई कोर्ट ने चाईबासा कोषागार से 1992-92 में 33.67 करोड़ रुपये धोखाधड़ी से निकालने के मामले में यह फैसला सुनाया. जगन्नाथ मिश्रा फिलहाल जमानत पर हैं. वहीं लालू यादव रांची जेल में बंद है. फिलहाल अपनी बीमारी को लेकर वे रांची के एक अस्पताल में भर्ती हैं. जेल में रहने के बावजूद लालू यादव काफी सक्रिय हैं. बिहार में आरजेडी नीत महागठबंधन के नेता लोकसभा में सीट बंटवारे को लेकर लगातार लालू से मिलने वहां पहुंच रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
ललिता गौतम हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका, टोल पर हंगामा
ललिता गौतम हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका, टोल पर हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, कई सवालों के घेरे में BKTC
बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, कई सवालों के घेरे में BKTC

वीडियोज

Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget