एक्सप्लोरर

चारा घोटाला: देवघर कोषागार मामले में जमानत के बाद भी बाहर नहीं आ सकेंगे लालू यादव, करीब 20 महीने से जेल में हैं

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को दिसंबर 2017 में चारा घोटाले के देवघर कोषागार मामले में दोषी करार दिया गया था. तब से लालू जेल में हैं. सजा का एलान जनवरी 2018 में किया गया था. आरजेडी सुप्रीमो को जिस मामले में जमानत मिली है वो देवघर कोषागार से जुड़ा है. इसमें लालू को साढ़े तीन साल की सजा हुई थी.

नई दिल्ली: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को आज झारखंड हाई कोर्ट ने चारा घोटाले के देवघर कोषागार से अवैध राशि निकालने वाले मामले में जमानत दे दी. हालांकि लालू यादव अभी जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे क्योंकि दुमका कोषागार और चाईबासा कोषागार मामले में वो सजायाफ्ता हैं और उसमें जमानत नहीं मिली है. देवघर कोषागार मामले में लालू यादव को 6 जनवरी 2018 को रांची की सीबीआई अदालत ने दस लाख रुपये के जुर्माने के साथ साढ़े तीन साल की सजा सुनाई थी. ये मामला देवघर कोषागार से 89 लाख 27 हजार रुपये की अवैध निकासी का था. फिलहाल लालू यादव रांची के रिम्स में इलाज करवा रहे हैं. बता दें कि दिसंबर 2017 से आरजेडी सुप्रीमो जेल में हैं.

किन-किन मामलों में सजा

चाईबासा कोषागार मामला- अक्टूबर 2013 में पांच साल की सजा देवघर कोषागार मामला- जनवरी 2018 में साढ़े तीन साल की सजा चाईबासा कोषागार मामला- जनवरी 2018 में पांच साल की सजा दुमका कोषागार मामला- मार्च 2018 में 14 साल की सजा

चारा घोटाले का घटनाक्रम

चारा घोटाला जानवरों के चारा, दवाई और पशुपालन उपकरणों का घोटाला है. 900 करोड़ का चारा घोटाला साल 1996 में सामने आया था. इस मामले में बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव और जगन्नाथ मिश्रा मुख्य आरोपी बने. 10 मई 1997 को सीबीआई ने राज्यपाल से लालू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. 23 जून 1997 को लालू और 55 अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई. 29 जुलाई 1997 को लालू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया था. 12 दिसंबर 1997 को लालू यादव रिहा हो गए लेकिन 28 अक्टूबर 1998 को लालू यादव को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया. मार्च 2012 को सीबीआई ने पटना कोर्ट में लालू यादव, जगन्नाथ मिश्रा सहित 32 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई. 2013 में चारा घोटाले से जुड़े एक मामले चाईबासा केस में लालू को सजा मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की बारिश हुई जानलेवा, सड़क पर भरे पानी में डूबने से 8 साल के मासूम की मौत! 
दिल्ली की बारिश हुई जानलेवा, सड़क पर भरे पानी में डूबने से 8 साल के मासूम की मौत! 
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget