एक्सप्लोरर

बिना रेलिंग वाले फ्लाईओवर से नीचे गिरी कार, पार्षद की मौत के बाद NHAI पर मुकदमा दर्ज

मेरठ में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. सोमवार की रात दिल्ली से लौट रहे मुजफ्फरनगर के एक पार्षद की कार बिना रेलिंग वाले फ्लाईओवर से नीचे गिर गई थी. हादसे में पार्षद की मौत हो गई

मेरठ: मेरठ में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. सोमवार की रात दिल्ली से लौट रहे मुजफ्फरनगर के एक पार्षद की कार बिना रेलिंग वाले फ्लाईओवर से नीचे गिर गई थी. हादसे में पार्षद की मौत हो गई और उसका एक साथी घायल हो गया था. मेरठ के एक थाने में एनएचएआई के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है. आधी रात को अंधेरे में नहीं दिखा बिना रेलिंग का पुल मुजफ्फरनगर के पार्षद हैदर सोमवार की रात अपनी एसेंट कार में सवार होकर दिल्ली से लौट रहे थे. दिल्ली देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेरठ के सकोती फ्लाईओवर के मोड़ पर जब उनकी कार पहुंची तो सामने पुल था. अंधेरे में कुछ भी नहीं दिखा और कार बिना रेलिंग वाले फ्लाईओवर ब्रिज से नीचे गिर गई. इस हादसे में हैदर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका साथी वीरेंद्र बुरी तरह जख्मी हुआ है. हादसे में कार के भी परखच्चे उड़ गए थे. पुल पर नहीं थी रेलिंग परिजनों ने जब घटनास्थल को देखा तो वहां फ्लाईओवर के ऊपर रेलिंग नहीं थी. रेलिंग लगी होती तो शायद कार को हादसे से बचाया जा सकता था. परिजनों का मानना था कि राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी के अफसरों की लापरवाही उनके हैदर की जान पर भारी पड़ गई. हैदर के भाई शबाब ने राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी के खिलाफ मेरठ के दौराला थाने में आईपीसी की धारा 324 और 304 ए के तहत केस दर्ज कराया है. दौराला के प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गयी है. दो दिन पहले टूटी थी रेलिंग घटना स्थल पर दो दिन पहले एक रद्दी से भरा ट्रक ब्रिज की रेलिंग से टकराया था जिससे रेलिंग टूट गयी थी. परिजनों का मानना है कि इतने व्यस्त नेशनल हाइवे को लेकर एनएचएआई के अफसर अगर गंभीर होते तो 48 घंटे में नई रेलिंग लगाई जा सकती थी. इसलिए परिजनों की नजर में एनएचएआई हैदर की मौत के लिए जिम्मेवार है. एनएचएआई के अफसरों ने केस दर्ज होने के बाद घटनास्थल पर रेलिंग लगवा दी है. यूपी की इन बड़ी खबरों को भी पढ़ें- हमें गले लगाने से पहले राहुल गांधी दस बार सोचेंगे: योगी आदित्यनाथ बीएसपी की नहीं है कोई वेबसाइट, ना ही सोशल मीडिया पर कोई अकाउंट है: मायावती आज़म खान की मुसलमानों से अपील, सलामती चाहते हैं तो तुरंत बंद कर दें डेयरी बिजनेस विनय कटियार का विवादित बयान, कहा- अगर गौ हत्या नहीं रुकी तो मॉब लिंचिंग भी नहीं रुकेगी कितनी पार्टियां होंगी महागठबंधन में शामिल, कौन होगा चेहरा और किसको मिलेंगी कितनी सीटें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार...', दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा
'अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार...', दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget