एक्सप्लोरर

अवध विश्वविद्यालय: बीएड के छात्र को जारी किया अमिताभ बच्चन की फोटो वाला एडिमट कार्ड

महानायक की फोटो वाले एडिमट कार्ड की वजह से पहले तो उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जा रहा था बाद में सशर्त परीक्षा देने की अनुमति दी गई. अब परीक्षार्थी सहित उसके परिवार के लोग परेशान हैं कि कही मार्कशीट पर भी अमिताभ बच्चन की ही फोटो न आ जाये.

गोंडा: गोंडा के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से जुड़े एक महाविद्यालय में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. रविन्द्र सिंह स्मारक महाविद्यालय ने बीएड कर रहे छात्र अमित द्विवेदी को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फोटो लगा हुआ एडिमट कार्ड जारी किया है. फोटो के अलावा एडमिट कार्ड पर सबकुछ सही है. महानायक की फोटो वाले एडिमट कार्ड की वजह से पहले तो उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जा रहा था बाद में सशर्त परीक्षा देने की अनुमति दी गई. अब परीक्षार्थी सहित उसके परिवार के लोग परेशान हैं कि कही मार्कशीट पर भी अमिताभ बच्चन की ही फोटो न आ जाये. अमिताभ बच्चन की फोटो एडिमट कार्ड पर आ जाने के कारण छात्र को परेशानियों का सामना करना पड़ा. पहले तो उसे परीक्षा केन्द्र पर घुसने ही नहीं दिया किसी तरह जब वो अंदर पहुंचा तो परीक्षा नहीं देने दी जा रही थी. काफी मशक्कत के बाद प्रधानाचार्य के हस्तक्षेप पर सशर्त परीक्षा देने की अनुमति दी गई. इस मामले पर रवींद्र सिंह स्मारक महाविद्यालय के प्रबंधक जी. मिश्रा ने कहा है कि ऐसे हो सकता है कि छात्र ने यह फॉर्म जब अपलोड किया तो कोई गड़बड़ी हो गई हो. छात्र ने साइबर कैफे से अपना फॉर्म भरवाया हो और उस दौरान उसकी फोटो गलत अपडेट हो गई हो. उन्‍होंने कहा कि छात्र फिलहाल अपनी परीक्षा दे रहा है और हमने एग्‍जाम सेंटर के प्रिंसिपल को इसकी सूचना दे दी है. जी. मिश्रा ने कहा कि हमारा पूरा प्रयास होगा कि मार्कशीट में ऐसी कोई भी गड़बड़ी न हो.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget