एक्सप्लोरर

बिहारः उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने खड़े किए हाथ, कहा-बिहार में बड़ी इंडस्ट्री नहीं आ सकती है

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने बताया कि क्यों बिहार में बड़ी इंडस्ट्री नहीं आ सकती है और कहा कि जमीन भी इसके पीछे के कारणों में से एक है.

पटनाः आज पटना के बीजेपी दफ्तर में बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देश की वित्तीय स्थिति पर जानकारी दे रहे थे. देश में जीएसटी और लोन में छूट की बखान कर रहे थे. इसी बीच सवाल आया कि बिहार में बड़ी इंडस्ट्री क्यों नहीं लग रहीं हैं. इस पर सुशील मोदी ने कहा कि उन्होंने कभी बिहार में बड़ी इंडस्ट्री लगाने का वादा नहीं किया था. मोदी ने अपनी बात को सही साबित करने के लिए कहा कि सरकार के पास जमीन नहीं है लिहाजा बड़े उद्योग लगाने वाले नहीं आ पाएंगे.

सुशील मोदी ने कहा कि "इंडस्ट्री नहीं आ रही है, ऐसा तो नहीं है. एक बात ध्यान रखें कि जब संयुक्त बिहार था तो ये जो वर्तमान बिहार का क्षेत्र था वो कृषि प्रधान क्षेत्र था और झारखंड का जो इलाका था वो औद्योगिक प्रधान क्षेत्र था. कभी हमने ऐसा नही कहा, यहां तो बड़ी-बड़ी इंडस्ट्री आने को तैयार है पर यहां जमीन ही नहीं उन्हें देने को, हम कहां से उनको दे पाएंगे, इसलिए कभी हमने ये नहीं कहा कि बड़ी-बड़ी इंडस्ट्रीज यहां आएंगी.

यहां छोटे उद्योगों की आने की बात कही गई थी जो आ रहे हैं. अगर आप कहेंगे तो मैं पूरे आंकड़े आपको दे दूंगा कि पिछले एक साल में कितना इन्वेस्ट हुआ है और कितने उद्योग आये हैं. सुशील मोदी ने कहा कि यहां जो भी आयेगा वो एग्रो बेस्ड इंडस्ट्री ही आएगी जो कृषि पर आधारित उद्योग हैं. क्योंकि हमारे पास माइन्स और मिनरल्स नहीं है.

सुशील मोदी ने आगे कहा कि हमारे पास जो जमीन है, झारखंड के अंदर प्रति वर्ग किलोमीटर में 350 लोग रहते हैं और यहां 1106 लोग रहते हैं ये 2011 का आंकड़ा मैं आपको बता रहा हूं. उत्तर बिहार में 1400 लोग प्रति वर्ग किलोमीटर रहते हैं तो हर राज्य की अपनी सीमा होती है. चूँकि ये कृषि पर आधारित राज्य है, आबादी का घनत्व बहुत ज्यादा है, जमीन बहुत उपजाऊ है इसलिए हम लोगों ने एग्रो बेस्ड इंडस्ट्री को लगाने का पूरा प्रयास किया है. जैसे बड़ी संख्या में मक्का उद्योग वाले, और राइस मिल यहां पर आए तो एग्रो बेस्ड इंडस्ट्री यहां आई और काफी अच्छी संख्या में आई हैं. उन्होंने यहां तक कहा कि आप कहेंगे तो आपको अलग से इसका पूरा डिटेल उपलब्ध करा दूंगा जिससे आपको इन्वेस्टमेंट के आंकड़े आपको मालूम हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें

राजीव गांधी हत्याकांड: रॉबर्ट पायस की पेरोल याचिका पर मद्रास हाई कोर्ट ने जेल अधिकारियों को भेजा नोटिस

PMC बैंक के ग्राहकों को RBI ने दी आंशिक राहत, 6 महीने तक 10 हजार रुपये निकाल पाएंगे

इसरो बना रहा है बहुत बड़ा प्लान, भविष्य की योजनाओं पर इसरो चीफ ने कही ये बात

महात्मा गांधी की 150वीं जयंती: PM करेंगे बड़ा एलान, खुले में शौच से मुक्त होगा देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के किसान घाट पर पहुंचे किसानों को RAF ने हिरासत में लिया, अमेरिका-भारत ट्रेड डील का कर रहे विरोध
दिल्ली के किसान घाट पर पहुंचे किसानों को RAF ने हिरासत में लिया, अमेरिका-भारत ट्रेड डील का कर रहे विरोध
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
बिहार विधानसभा में आज पेश होंगे कई अहम विधेयक, विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में
बिहार विधानसभा में आज पेश होंगे कई अहम विधेयक, विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
First Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget