एक्सप्लोरर

सम्पर्क फॉर समर्थन अभियान: पद्मभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र से मिले यूपी के डिप्टी सीएम

बीजेपी लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए संपर्क फॉर समर्थन अभियान चला रही है. इसी अभियान के तहत शनिवार को यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने पद्मभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र मुलाकात की.

वाराणसी: बीजेपी लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए संपर्क फॉर समर्थन अभियान चला रही है. इसी अभियान के तहत शनिवार को यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने पद्मभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र मुलाकात की.

उन्होंने वाराणसी स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उनके पैर छूकर मिश्र जी से आशीर्वाद लिया और अंगवस्त्र भी भेंट किया. दिनेश शर्मा ने उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के चार साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा बताने वाली किताब भी सौंपी. डिप्टी सीएम ने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन भी किए.

उजड़ गया अखिलेश यादव का सरकारी बंगला, अब कुछ ऐसा है हाल, देखिए अंदर की तस्वीरें

दिनेश शर्मा से मुलाकात के दौरान पंडित छन्नूलाल मिश्र ने डिप्टी सीएम को अपना एक पसंदीदा गीत सुनकर उनका स्वागत किया. उन्होंने प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की तारीफ की और सुनाकर वाराणसी की संस्कृति का गुणगान किया.

छन्नूलाल मिश्र ने प्रधानमंत्री मोदी को ईमानदार बताते हुए कहा कि वे बिना किसी निजी स्वार्थ के देश के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं. पंडित छन्नूलाल मिश्र ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावक रहे हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की संजय दत्त से मुलाकात, गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

इसका जिक्र करते हुए उन्होंने ख़ुशी जताई कि उनके लिए बहुत बड़ी बात है. उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दिया था और आज वे देश के प्रधानमंत्री हैं.

वाराणसी पहुंचे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन भी किया. इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यूपी की बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ जीरो टॉरलेन्स नीति अपना रही है.

गोरखपुर जेल से छूटी यूक्रेनियन मॉडल डारिया, हनी ट्रैप होने का है शक

दिनेश शर्मा ने कहा कि वे बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करके आए हैं कि उत्तर प्रदेश में आने वाली सभी बाधाओं का संहार हो. उन्होंने सीएम के प्रिंसिपल सेक्रेटरी पर लगे घूसखोरी के इल्जाम को सरकार को बदनाम करने की साजिश बताया.

उन्होंने कहा सरकार को बदनाम करने वालों के साथ पूरी सख्ती होगी. उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के ऑफिस के कामकाज के तरीके पर कोई सवाल नहीं उठा सकता. उन्होंने इस मामले को सीएम ऑफिस को बदनाम करने की साजिश बताया.

यूपी में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं संजय दत्त, एक झलक पाने के लिए उमड़ी भीड़, देखिए तस्वीरें

उन्होंने कहा कि विरोधी बीजेपी के विधायकों और सरकार के ब्यूरोक्रेट्स के खिलाफ़ दुष्प्रचार में लगे हैं और सरकार ऐसे तत्वों को बेनकाब कर उनसे सख्ती से निबटेगी.

बता दें 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने संपर्क फॉर समर्थन मिशन की शुरुआत की है. बीजेपी के सीनियर लीडर्स इस अभियान के तहत समाज की जानी-मानी हस्तियों से मुलाकात कर रहे हैं.

तस्वीरें: पूरी तरह बदल गया है अखिलेश का अंदाज, लोगों को भा रही है ये सादगी

शुक्रवार को इसी सिलसिले में लखनऊ में सीएम योगी ने भी बॉलीवुड स्टार संजय दत्त से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने संजय दत्त को मोदी सरकार की उब्ल्धियाँ बताईं थीं. इन उपलब्धियों को एक किताब के रूप में संकलित किया गया है, जिसे बीजेपी लीडर्स मुलकात के दौरान इन हस्तियों को भेंट कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट
फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
राजस्थान: सरकारी अस्पतालों में लापरवाही पर CS सख्त, जानें क्या कहा
राजस्थान: सरकारी अस्पतालों में लापरवाही पर CS सख्त, जानें क्या कहा
सृष्टि कंडारी केस: पुलिस का एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार
सृष्टि कंडारी केस: पुलिस का एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget