एक्सप्लोरर

मोदी सरकार के लिए गले की हड्डी बनी नोटबंदी: मायावती

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने एक बार फिर नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नोटबंदी अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के लिए गले की हड्डी बन गया है. उन्होंने कहा कि अपरिपक्व तरीके से 'नोटबंदी' का दुखदायी फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने लिया और इसे 'कालाधन व भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई' का चोला पहनाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया.

Mayawati

मायावती ने अपने बयान में कहा, "नरेंद्र मोदी की सरकार जनता का ध्यान अपनी विफलताओं पर से बांटने के लिए लगातार नए-नए हथकंडे अपना रही है और नए-नए नाटकबाजी कर रही है. लेकिन, प्रधानमंत्री का इस प्रकार का हर कदम आमजनता के दुखों को कम करने के बजाय, उनकी दुख-तकलीफों को बढ़ाने वाला ही और जनविरोधी साबित हो रहा है."

मायावती ने कहा, "मोदी सरकार की कथनी व करनी में जमीन-आसमान का अंतर होने के कारण, इनमें विश्वसनीयता इतनी ज्यादा घट गई है कि देश की आमजनता आशंकित हो गई है कि पता नहीं आगे क्या होगा व उनका नया वर्ष 2017 कैसा होगा?"

मायावती ने 'परिवर्तन यात्रा' को बताया 'ध्यान बांटो यात्रा'

लखनऊ में शनिवार को बीजेपी की समाप्त हुई 'परिवर्तन यात्रा' को बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की अध्यक्ष मायावती ने 'ध्यान बांटो यात्रा' की संज्ञा दी है. मायावती ने कहा कि अपने लोकसभा आमचुनाव की वादाखिलाफी पर से प्रदेश की जनता का ध्यान बांटने के लिए ही इन यात्राओं का आयोजन किया गया.

मायावती ने अपने बयान में कहा, "बीजेपी ने इन यात्राओं में अपनी पूरी ताकत व संसाधनों को झोंक दिया और केंद्रीय मंत्रियों की पूरी फौज को पूरे तामझाम के साथ मैदान में उतारा तथा कई स्थानों पर बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं भी शामिल हुए. बावजूद इसके लोकसभा आमचुनाव की घोर वादाखिलाफी के बाद लोगों में इन यात्राओं के प्रति उत्साह की जबर्दस्त कमी देखी गई."

मोदी सरकार के लिए गले की हड्डी बनी नोटबंदी: मायावती

मायावती ने कहा, "इन यात्राओं में बीजेपी के नेता व टिकटार्थियों एवं भाड़े पर लाए गए लोगों की ही भीड़ ज्यादा थी जबकि आमजनता की भागीदारी काफी कम. क्योंकि उत्तर प्रदेश की जनता यह मानती है कि जिन वायदों के बल पर बीजेपी को लोकसभा आमचुनाव में सफलता मिली थी, उसका एक चौथाई से भी कम इन्होंने काम किया है."

मोदी सरकार के लिए गले की हड्डी बनी नोटबंदी: मायावती

किसानों को 'बर्बाद' करना चाहते हैं मोदी: अजित सिंह

राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख अजित सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह किसानों को बर्बाद करना चाहते हैं इसलिए उन्होंने नोटबंदी लागू की है. अजित सिंह ने एक रैली को संबांधित करते हुए कहा, ''नोटबंदी ने किसानों और आम लोगों के लिए बड़ी समस्याएं खड़ी की हैं. मोदी की नीतियां किसान विरोधी हैं और वह किसानों को तबाह करना चाहते हैं.''

अजित सिंह ने कहा कि मोदी पहले तो विदेशों से काले धन को वापस लाने का अपना वादा पूरा नहीं कर पाए और अब नोटबंदी लेकर आ गए. वह गेहूं से आयात शुल्क हटाकर किसानों को बर्बाद करना चाहते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी किसानों को सांप्रदायिक आधार पर बांटना चाहती है और चुनाव में लाभ लेने के लिए सांप्रदायिक तनाव पैदा कर रही है. उन्होंने लोगों से बीजेपी को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में हराने की अपील की है. एनसीपी प्रमुख शरद पवार, जदयू नेता शरद यादव और के सी त्यागी ने भी रैली को संबोधित किया और एनडीए सरकार की नीतियों पर हमला बोला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget