एक्सप्लोरर

गाजियाबाद: सीवर में काम करने उतरे पांच मजदूरों की मौत, 10-10 लाख के मुआवजे का ऐलान

गाजियाबाद में एक सीवर में उतरे पांच मजदूरों की मौत हो गई. इस घटना ने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया. सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताया है और तत्काल जांच व मुआवजे का ऐलान किया है.

गाजियाबाद: गाजियाबाद में एक जल निकासी परियोजना में काम करने वाले पांच लोगों की बृहस्पतिवार को दम घुटने से मौत हो गई. उनके पास सुरक्षा उपकरण नहीं थे. जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे ने बताया कि घरेलू सीवर लाइनों को शहर की मुख्य जल निकासी प्रणाली के साथ जोड़ने वाली एक परियोजना पर ये लोग काम कर रहे थे. इस परियोजना को गाजियाबाद नगर निगम ने मंजूरी दी है.

उन्होंने बताया कि एक निजी ठेकेदार ने इन लोगों को काम पर रखा था जो सिहानी गेट पुलिस थाना क्षेत्र में नंदग्राम क्षेत्र के निकट कृष्णा कॉलोनी में नगर निकाय के जल विभाग की ‘अमृत योजना’ के तहत परियोजना चला रहा है. अधिकारी ने बताया कि दोपहर लगभग एक बजे इन लोगों में से एक सीवर लाइन के अंदर गया लेकिन वह बाहर नहीं आया. इसके बाद अन्य चार एक-एक करके सीवर के भीतर गये. जब उनमें से कोई नहीं आया तो एक अन्य व्यक्ति उसके अंदर गया और उसने देखा कि पांचों बेहोशी की हालत में पड़े है.

उन्होंने बताया कि ठेकेदार ने इन लोगों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराये थे. पांडे ने बताया कि इन लोगों को बाहर निकाला गया और मरियम अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. नगर निकाय ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराकर लापरवाही का आरोप लगाया है. इसके बाद ठेकेदार, ईएमएस इन्फ्राकॉन, और उसके तीन अभियंताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

पांडे ने बताया कि नगर निगम आयुक्त दिनेश शर्मा को दोषी लोगों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये गये है. मृतकों की पहचान दामोदर (40), होरली (35), संदीप (30), शिवकुमार (32) और विजय कुमार (40) के रूप में हुई है. ये सभी बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले थे. पांडे ने बताया कि समस्तीपुर के कलेक्टर को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है.

इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है. इस घटना की जांच के आदेश दे दिये गये है. अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) और जल विभाग इस घटना की जांच करेंगे. पांडे ने बताया कि रिपोर्ट दो सप्ताह के भीतर सरकार को भेज दी जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget