एक्सप्लोरर

यूपी: कासगंज में सफाईकर्मी को मारी गोली, बदायूं में दलित को पिलाया पेशाब

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों अंबेडकर गांवों में रातें गुजार रहे हैं. यूपी कैबिनेट के तमाम मंत्री भी दलितों की ही बातें कर रहे हैं लेकिन फिर भी यूपी में दलित उत्पीड़न की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं.

कासगंज/बदायूं: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों अंबेडकर गांवों में रातें गुजार रहे हैं. यूपी कैबिनेट के तमाम मंत्री भी दलितों की ही बातें कर रहे हैं लेकिन फिर भी यूपी में दलित उत्पीड़न की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं.

ताजा मामले कासगंज और बदायूं के हैं. कासगंज में एक सफाईकर्मी को गोली मार दी गई वहीं बदायूं में एक दलित को पेशाब पिलाने का मामला सामने आया है.

यूपी: कासगंज में सफाईकर्मी को मारी गोली, बदायूं में दलित को पिलाया पेशाब

कासगंज: कासंगज कोतवाली इलाके में दलित सफाईकर्मी सोनू को रिंकू ठाकुर नाम के दबंग ने गोली मार दी. सफाई को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था. आक्रोशित सफाईकर्मियों ने कोतवाली को घेर लिया और जम कर हंगामा किया. गुस्साए लोगों ने बिलराम गेट चौराहे पर जाम भी लगा दिया. कासगंज के एसपी पीयूष श्रीवास्तव मौके पर पुलिस बल को लेकर पहुंच गए और ऐहतियातन आस-पास के थानों से भी फोर्स मंगा लिया. फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति है.

बदायूं: वाल्मीकि समाज के एक शख्स ने गांव के ही 5 लोगों पर मारपीट, जाति सूचक गालियां देने और जूते में पेशाब पिलाने का आरोप लगाया है. पीड़ित का आरोप है कि उसने गेहूं काटने से इंकार किया था जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई और मूछें भी उखाड़ ली गईं. थाना हजरतपुर इलाके के आजमपुर गांव के रहने वाले सीताराम बाल्मीकि ने गांव के विजय सिंह, पिंकू, विक्रम सिंह व सोमपाल पर मारपीट करने, मूंछ उखाड़ने और जूते में पेशाब पिलाने के आरोप लगाए हैं.

पीड़ित का कहना है कि वह गेहूं काट रहा था. आरोपी चाहते थे वह पहले उनके गेहूं काटे. पीड़ित ने गेहूं काटने से मना किया तो उसका बुरा हाल किया गया. पीड़ित के घर वालों ने डायल 100 को सूचना दी. डायल 100 दोनों पक्षों को थाने ले आई और दोनों पर ही 151 की कार्रवाई की गई. एसएसपी अशोक कुमार का कहना है कि आरोप के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और जांच कर कार्यवाही की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget