एक्सप्लोरर

इलाहाबाद: रिमझिम फुहारों के बीच शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

भगवान शिव की आराधना के महीने सावन का आज पहला सोमवार है. सावन के पहले सोमवार पर आज संगम नगरी इलाहाबाद के शिवालयों में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है.

इलाहाबाद: भगवान शिव की आराधना के महीने सावन का आज पहला सोमवार है. सावन के पहले सोमवार पर आज संगम नगरी इलाहाबाद के शिवालयों में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है. भोले भंडारी को खुश करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए कोई मंदिरों में जलाभिषेक कर रहा है तो कोई दूध व बेल की पत्तियों से पूजा- अर्चना कर रहा है. इस खास मौके पर इलाहाबाद के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है. इलाहाबाद: रिमझिम फुहारों के बीच शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सावन के पहले सोमवार पर कई कांवडिए भी शिव मंदिरों में पूजा- आराधना के बाद संगम का जल लेकर ज्योतिर्लिगों की यात्रा पर निकल पड़े है. कई दशकों बाद विशेष संयोग बनने से श्रद्धालुओं में इस बार ख़ास उत्साह देखने को मिल रहा है. सावन के पहले सोमवार पर भोर से ही लगातार रिमझिम बारिश होने से श्रद्धालुओं को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा, हालांकि इसके बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कहीं कोई कमी नहीं नजर आई. इलाहाबाद: रिमझिम फुहारों के बीच शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ सावन के पहले सोमवार पर तमाम श्रद्धालुओं ने गंगा- यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी पर संगम के जल से आचमन कर गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. इस मौके पर शिव मंदिरों व दूसरी जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं. कांवड़ियों की वजह से इलाहाबाद - वाराणसी नेशनल हाइवे को एक महीने के लिए वन वे कर दिया गया है. सावन के पहले सोमवार पर शाम को इलाहाबाद में परम्परागत तांगा दौड़ भी होती है, जिसे देखने के लिए देश के कोने- कोने से श्रद्धालु यहाँ आते हैं. पौराणिक मान्यताओं और कई प्राचीन शिव मंदिर होने की वजह से इलाहाबाद में सावन का विशेष महत्व है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget