एक्सप्लोरर

Coronavirus: सीएम योगी ने मंत्रियों को दिए वर्क फ्रॉम होम के निर्देश, जनता दरबार लगाने से भी किया मना

कोरोनावायरस पूरे देश के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी अपने पांव तेजी से पसार रहा है. मुख्यमंत्री ने लखनऊ, नोएडा व कानपुर जैसे बड़े शहरों को सेनेटाइज करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने प्रदेश के हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों सहित राज्य की सीमा पर सघन जांच करने के निर्देश दिए है.

लखनऊ: कोरोनावायरस के बढ़ रहे प्रकोप के कारण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से मना किया है. उन्होंने कहा है कि अगर किसी व्यक्ति से मिलना अनिवार्य है तो उससे घर पर ही मिलें. उन्होंने मंत्रियों को आवश्यक कार्य घर से ही निपटाने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, "मुख्यमंत्री योगी ने अपने सभी मंत्रियों को एहतियात के तौर पर भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से मना किया है. इसके अलावा उनसे कहा गया है जब तक बेहद जरूरी न हो तब तक किसी से न मिलें, अगर ज्यादा जरूरी है तो घर पर मुलाकात की जाए. इसके अलावा जरूरी कार्य घर से ही करने के निर्देश दिए गए हैं."

मंत्रियों को जनता दरबार लगाने से भी मना किया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जिन्हें अपने आप में वायरस से जुड़े थोड़े से भी लक्षण दिखें तो वे एकांतवास (आइसोलेट) में रहें.

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता व जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने बताया, "भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचने को कहा गया है. हम लोग केंद्र और प्रदेश की एडवाइजरी का अनुपालन कर रहे हैं. जितने भी जरूरी कार्य हैं, उन्हें घर से ही निपटाया जा रहा है. इस समय देश में जो हालात है, ऐसे में बहुत ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है. लोगों को जनता कर्फ्यू का पालन करना चाहिए. जितनी भी एडवाइजरी जारी की गई है, उसका पालन किया जा रहा है."

कोरोनावायरस के खिलाफ चल रही जंग के बीच उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया है. वायरस के चलते दिहाड़ी मजदूरों का रोजगार प्रभावित हो रहा है, लिहाजा सरकार ने उन्हें 1000 रुपये देने का फैसला किया है. इसके अलावा योगी आदित्यनाथ ने रविवार 22 मार्च जनता कर्फ्यू के दिन मेट्रो और बस को बंद रखने का भी आदेश दिया है.

राज्य में 15 लाख दिहाड़ी मजदूर

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि राज्य में 15 लाख दिहाड़ी मजदूर पंजीकृत हैं, जिन्हें 1000 रुपये की मदद दी जाएगी. साथ ही चिह्न्ति 20.37 लाख मजदूरों (रिक्शा, खोमचे वालों, रेहड़ी वाले, फेरी वाले, निर्माण कार्य करने वाले) को भी 1000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. इसके अलावा सभी पंजीकृत मजदूरों को भरण-पोषण भत्ता भी दिया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी ने मनरेगा मजदूरों को भी तुरंत भुगतान देने का एलान किया है. यह सहायता राशि सीधे अकाउंट में जाएगी.

BPL परिवारों को गेहूं-चावल मुफ्त

वहीं ऐसे लोग जो सड़कों पर खोमचे लगाते हैं उन्हें खाद्यान उपलब्ध कराया जाएगा. 1.65 करोड़ परिवारों को अनाज उपलब्ध होगा. बीपीएल परिवारों को 20 किलो गेहूं, 15 किलो चावल को मुफ्त मिलेगा. पीडीएस दुकानों के जरिए अनाज देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि अप्रैल-मई की पेंशन अप्रैल में ही दे दी जाएगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपील की है, घबराएं नहीं. हमारे पास पर्याप्त खाद्यान है, लिहाजा व्यापारी जमाखोरी ना करें. किसी भी चीज की किल्लत नहीं होने दी जाएगी. लोग अनावश्यक जमा करने की प्रवृत्ति से बचें.

Coronavirus Live Updates: जनता कर्फ्यू से एक दिन पहले सूनी हुईं दिल्ली-मुंबई की सड़कें, कल दिल्ली-यूपी और मुंबई मेट्रो बंद भारत में 271 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या, जानें- किस राज्य से आज कितने नए मामले सामने आए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में 15 साल की लड़की रेप के बाद प्रेगनेंट, आरोपी अरेस्ट
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में 15 साल की लड़की रेप के बाद प्रेगनेंट, आरोपी अरेस्ट
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
सुशांत गोल्फ सिटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करेगा LDA, टेकओवर की तैयारी तेज
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
हफ्ता वसूली केस में दादा गैंग पर MCOCA, मुख्य आरोपी फरार; 2 गिरफ्तार
हफ्ता वसूली केस में दादा गैंग पर MCOCA, मुख्य आरोपी फरार; 2 गिरफ्तार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget