एक्सप्लोरर

यूपी: पीएम की रैली के बाद गाजीपुर में पुलिकर्मियों पर निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं का पथराव, एक कांस्टेबल की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

शनिवार को गाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया. पथराव में सुरेश वत्स नाम के एक कॉन्सटेबल की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए हैं.

नई दिल्ली/गाजीपुर: शनिवार को गाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया. पथराव में सुरेश वत्स नाम के एक कॉन्सटेबल की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए हैं. ये घटना तब हुई जब धरने पर बैठे निषाद समाज के लोगों को पुलिस हटाने गई थी. इस घटना में कुल 22 लोगों को हिरासत में लिया गया. सभी संदिग्धों से नोनहरा थाने में पूछताछ हो रही है.

शनिवार को पीएम मोदी की रैली में सुरेश वत्स और उनकी टीम की ड्यूटी लगी थी. वापसी में निषाद समाज के लोग आरक्षण की मांग को लेकर धरना दे रहे थे. जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाना चाहा तो उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी. सूत्रों के मुताबिक, जब कॉन्स्टेबल सुरेश वत्स को पत्थर लगा और वो जमीन पर गिरे तो किसी को अंदाजा नहीं था कि क्या हुआ!

साथी पुलिसकर्मियों ने देखा कि भीड़ लाठी-डंडे चला रही है, तब वो उधर की ओर भागे. उन्होंने देखा कि भीड़ घायल सुरेश वत्स की लाठी-डंडों से पिटाई कर रही है. उसके बाद लोगों को भगाकर घायल सुरेश वत्स को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया. घटनास्थल पर कुल 14 पुलिसकर्मी मौजूद थे. पथराव की ये घटना नोनहरा थाने के कठवा मोड़ चौकी के पास हुई है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए जांच के आदेश निषाद पार्टी के आरक्षण की मांग को लेकर हुए पथराव में एक सिपाही की मौत के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है. योगी सरकार ने इस घटना की तुरंत जांच के आदेश जारी कर दिए हैं. सरकार ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की बात भी कही है.

सरकार ने किया मुआवज़े का एलान साथ ही साथ इस मामले में सरकार ने मुआवजे का ऐलान भी किया है. साथ ही पेंशन और नौकरी के वायदे भी सरकार की तरफ से किए गए हैं. गाजीपुर पथराव में मारे गए पुलिसकर्मी के परिवार को सरकार मुआवजा देगी. कांस्टेबल की पत्नी को 40 लाख, माता पिता को 10 लाख और नौकरी का एलान.

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद को बीजेपी पर शक निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद ने भाजपा के लोगों पर आरोप मढ़ते हुए कहा कि इसके पीछे उनके कार्यकर्ताओं का नहीं बीजेपी के लोगों का हाथ है.

कांग्रेस ने कहा 'जंगलराज' इस पूरे मामले में कांग्रेस भी उतर आई है. कांग्रेस के प्रवक्त रणदीप सुरजेवाला ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस घटना को जंगल राज से जोड़ा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि ''आदित्यनाथ के महाजंगलराज में न जनता सुरक्षित है,ना ही पुलिस! आज ग़ाज़ीपुर में मोदीजी की रैली के बाद, भीड़ ने पुलिस कांस्टेबल, सुरेश वत्स की निर्मम हत्या की.

उन्होंने इस घटना को बुलंदशहर की पिछली घटना से जोड़ते हुए साथ ही कहा, ''इसके पहले इन्सपेक्टर सुबोध कुमार सिंह की भीड़ ने हत्या की जिसे CM ने ‘दुर्घटना’ क़रार दिया! BJP राज में लोकतंत्र=भीड़तंत्र!''

देखें वीडियो:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bareilly News: नाबालिग को देह व्यापार में धकेलने वाला गिरोह बेनकाब, 3 महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
बरेली: नाबालिग को देह व्यापार में धकेलने वाला गिरोह बेनकाब, 3 महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
Sitapur News: शादी में जा रहे तीन युवकों की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
सीतापुर: शादी में जा रहे तीन युवकों की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
Meerut News: बेटे ने की पिता हत्या, शराब के नशे में दिया वारदात को अंजाम, वजह कर देगी हैरान
मेरठ: बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, शराब के नशे में दिया वारदात को अंजाम, वजह कर देगी हैरान
LPG Crisis: जैसलमेर में सिलेंडर सप्लाई में बड़ा फर्जीवाड़ा! छापेमारी के बाद गैस एजेंसी का गोदाम सीज
जैसलमेर में सिलेंडर सप्लाई में बड़ा फर्जीवाड़ा! छापेमारी के बाद गैस एजेंसी का गोदाम सीज

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज किसके लिए खोलकर रखने का किया ऐलान? कर दिया साफ, क्या भारत का नाम शामिल, जानें
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट किसके लिए खोलकर रखने का किया ऐलान? कर दिया साफ, क्या भारत का नाम शामिल?
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
UP Weather: यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
The Kerala Story 2 BO: 'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Formula 1 Standings 2026: चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं" मुंबई लोकल में छपरियों को स्टंट करता देख भड़के यूजर्स
बिगड़ रहा है आपका भी फोकस, एक्सपर्ट से जानें कैसे लगाएं एक जगह पर ध्यान?
बिगड़ रहा है आपका भी फोकस, एक्सपर्ट से जानें कैसे लगाएं एक जगह पर ध्यान?
Embed widget