एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने बागी शकील अहमद को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, मधुबनी से निर्दलीय लड़ रहे हैं चुनाव

कांग्रेस पार्टी ने बागी नेता शकील अहमद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है, मधुबनी से टिकट न मिलने से नाराज शकील अहमद ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता शकील अहमद को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है. कांग्रेस पार्टी ने शकील अहमद को ये सजा मधुबनी से निर्दलीय चुनाव लड़ने की वजह से सुनाई है. पार्टी ने शकील अहमद के खिलाफ ऐसे वक्त में कार्रवाई की जब अगले ही दिन यानि 6 मई को मधुबनी में पांचवें चरण में पोलिंग होनी है.

दरअसल, बिहार की मधुबनी की सीट महागठबंधन के सहयोगी वीआईपी के खाते में चली गई है. इसलिए शकील अहमद को पार्टी का टिकट नहीं मिला, लेकिन शकील अहमद ने पार्टी के फैसले के विरुद्ध निर्दलीय ही चुनाव लड़ने का फैसला किया.

आपको बता दें कि बिहार में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, हम, वीआईपी, सीपीआई (एमएल) और वीआईपी के बीच महागठबंधन बना. जिसके तहत आरजेडी की झोली में 19 सीटें गईं. कांग्रेस के पास 9 सीटें आईं. आरएलएसपी को 5 सीटें दी गईं. हम के हिस्से में 3 सीटें गई, वीआईपी को 3 सीटें मिली, जबकि सीपीआई (एमएल) को एक सीट दी गई.

बिहार में पांचवें चरण में सीतामढ़ी, मधुबनी, सारण, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर सीटों पर कल वोट डाले जाएंगे.

मधुबनी की लड़ाई

मधुबनी सीट बीजेपी की परंपरागत सीट रही है. बीजेपी के सीनियर नेता हुकुमदेव नारायण यादव यहां से चुनाव जीतते आ रहे हैं, लेकिन इस बार वो चुनावी मैदान में नहीं हैं. बीजेपी ने उनके बेटे अशोक कुमार यादव को मैदान में उतारा है. वीआईपी की तरफ रामचंद्र पूर्वे मैदान में हैं.

मधुबनी सीट का गणित

मधुबनी सीट पर यादव, मुस्लिम और ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या काफी अधिक मानी जाती है.

कौन हैं शकील अहमद

शकील अहमद बिहार के कद्दावर नेताओं में शुमार किए जाते हैं. कांग्रेस पार्टी में उनकी गिनती एक सीनियर नेता के तौर पर की जाती है, वो पार्टी के महासचिव पद पर रहे हैं. इसके साथ ही मनमोहन सरकार में वो केंद्रीय राज्य मंत्री भी रहे हैं. वो मधुबनी लोकसभा सीट से दो बार सांसद भी रहे हैं. उन्होंने 1998 और 2004 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी.

2014 लोकसभा चुनाव के नतीजे

मधुबनी लोकसभा सीट बिहार के मिथिलांचल रीजन में आती है. 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से भारतीय जनता पार्टी के हुकुमदेव नारायण यादव ने 3 लाख 58 हजार 40 वोट हासिल किये थे और 20 हजार 535 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी. दूसरे स्थान पर राष्ट्रीय जनता दल के अब्दुल बारी सिद्दिकी रहे थे जिन्होंने 3 लाख 37 हजार 505 वोट हासिल किये थे. जनता दल (यूनाइटेड) के गुलाम गौस 56 हजार 392 वोट पाकर तीसरे तो शिवसेना की कुमारी रीता 30 हजार 942 वोट पाकर चौथें स्थान पर रही थीं.

मध्य प्रदेश के सागर में पीएम मोदी बोले- कांग्रेस का मतलब है- 'झूठ, प्रपंच और धोखा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट
फतेहपुर में छात्रों का प्रदर्शन लाया रंग, स्कूल को मिला RO प्लांट
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
राजस्थान: सरकारी अस्पतालों में लापरवाही पर CS सख्त, जानें क्या कहा
राजस्थान: सरकारी अस्पतालों में लापरवाही पर CS सख्त, जानें क्या कहा
सृष्टि कंडारी केस: पुलिस का एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार
सृष्टि कंडारी केस: पुलिस का एक्शन, पति और ननद गिरफ्तार

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget