एक्सप्लोरर

कैलाश विजयवर्गीय के 'चॉकलेटी चेहरों' वाले बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- बीजेपी के पास 'चिकने चेहरे' नहीं

कल ऐसी खबरें आई थीं कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की शक्ल-व-सूरत को लेकर टिप्पणी की थी.

भोपाल: राजनीति में प्रियंका गांधी की एंट्री और बॉलीवुड के चेहरों को लेकर विवादित बयान देने वाले कैलाश विजयवर्गीय पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. विजयवर्गीय ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि कांग्रेस अगला चुनाव 'चॉकलेटी चेहरों' के दम पर लड़ना चाहती है. लेकिन अब मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी के पास 'चिकने चेहरे' नहीं हैं.

सज्जन सिंह वर्मा ने कहा, ''बीजेपी का दुर्भाग्य है कि उनकी पार्टी में खुरदरे चेहरे हैं, ऐसे चेहरे जिन्हें लोग नापसंद करते हैं. एक हेमा मालिनी हैं, उनसे जगह-जगह पर शास्त्रीय नृत्य करवाते रहते हैं, वोट कमाने की कोशिश करते हैं.''

सज्जन कुमार यहीं नहीं रुके और उन्होंने प्रियंका गांधी की तारीफ करते हुए कहा, ''मेरा ये कहना है ईश्वर मानव को जन्म देता है. इस बात की सराहना होनी चाहिए कि ईश्वर ने प्रियंका गांधी को इतना सुंदर बनाया है, जिससे मानवता और स्नेह झलकता है. ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करके कैलाश जी और बीजेपी अपनी गरिमा गिरा रहे हैं.''

फिल्मी सितारों के 'चॉकलेटी चेहरों' के बूते लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है कांग्रेस: कैलाश विजयवर्गीय

आपको बता दें कि कल ऐसी खबरें आई थीं कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की शक्ल-व-सूरत को लेकर टिप्पणी की थी. हालांकि, विजयवर्गीय ने अपने ऐसे किसी बयान से इनकार जिसपर समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपनी खबर से उनके आपत्तिजनक टिप्पणी को हटा लिया था. लेकिन बाद में जो खबर आई उसके मुताबिक कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस बॉलीवुड कलाकारों के 'चॉकलेटी चेहरों' के बूते अगला लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?
J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?
अनुच्छेद 370 प्रदर्शन के दौरान घायल हुईं इल्तिजा मुफ्ती, PDP का बड़ा आरोप
अनुच्छेद 370 प्रदर्शन के दौरान घायल हुईं इल्तिजा मुफ्ती, PDP का बड़ा आरोप
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम
उत्तराखंड SIR: उम्र-नाम में गड़बड़ी मिली तो क्या होगा? निर्वाचन आयोग ने जारी किए नए नियम

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget