एक्सप्लोरर

भारतीय सैनिकों ने कारगिल युद्ध में बोली थी राजीव गांधी की जय: शकील अहमद

राफेल डील को मोदी सरकार का भ्रष्टाचार बताने वाली कांग्रेस पार्टी ने बोफोर्स मामले में राजीव गांधी पर लगे आरोपों को राजनैतिक आरोप बताया है. कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा है कि बोफोर्स मामले में कोर्ट ने भी माना कि कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ.

मेरठ: राफेल डील को मोदी सरकार का भ्रष्टाचार बताने वाली कांग्रेस पार्टी ने बोफोर्स मामले में राजीव गांधी पर लगे आरोपों को राजनैतिक आरोप बताया है. कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा है कि बोफोर्स मामले में कोर्ट ने भी माना कि कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ. कारगिल यूद्ध में बोफोर्स तोप की गुणवत्ता को लेकर सैनिकों ने राजीव गांधी को याद करते हुए उनकी जय-जयकार की थी. कांग्रेस पार्टी देश भर में प्रेसवार्ताएं कर राफेल डील के भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पोलखोल अभियान चला रही है. शकील अहमद आज इसी अभियान के तहत मेरठ पहुंचे थे. बोफोर्स मामले से बाइज्जत बरी हुए राजीव गांधी मेऱठ के चैम्बर ऑफ कामर्स में बोफोर्स घोटाले से जुड़े एक सवाल के जबाब में शकील अहमद ने कहा कि बोफोर्स घोटाला नही था, यह कोर्ट में भी साबित हो चुका है और राजीव गांधी के पक्ष में अदालत ने उनकी मृत्योपरांत फैसला भी सुनाया है. बीजेपी और दूसरी पार्टियों ने राजीव गांधी के ऊपर राजनैतिक आरोप लगाये थे जो सिरे से बेबुनियाद थे. कारगिल के युद्ध के दौरान हमारी सेना के जवानों ने बोफोर्स तोपों से दुश्मन को जबाब दिया औऱ राजीव गांधी अमर रहें के नारे भी लगाये थे. केन्द्र सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शकील अहमद ने कहा कि देश की सुरक्षा में भ्रष्टाचार देशद्रोह के बराबर है. भारतीय सैनिकों ने कारगिल युद्ध में बोली थी राजीव गांधी की जय: शकील अहमद राफेल डील में जहाज घट गये, बजट तीन गुना बढ़ गया कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शकील अहमद ने राफेल डील पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 2013 तक लड़ाकू जहाज की खरीद के लिए 526 करोड़ रूपये में 126 जहाजों की डील की बातचीत की थी. मगर सौदा फायदे का नही होने के कारण बिड नहीं की. मोदी सरकार ने लड़ाकू जहाजों की संख्या घटाकर 36 कर दी और सौदे का बजट बढ़ाकर तीन गुना 1670 करोड़ रूपये कर दिया और देश की सुरक्षा के लिए जरूरत बताकर डील कर ली. अप्रैल 2015 में हुई इस डील की जानकारी न तो सुरक्षा से जुड़ी कमेटी को थी और न ही देश के रक्षामंत्री को. मोदीजी ने खुद ही फैसला लिया और फ्रांस जाकर डील फाइनल की. यह देश की सुरक्षा से जुड़े मामले में भ्रष्टाचार का मुद्दा है. रिलायंस ने भेजा है नोटिस, अदालत जायेंगे शकील अहमद ने कहा कि रिलायंस से उन्हें बाकी नेताओं की तरह नोटिस मिला है. कोर्ट के दरवाजे खुले है, हम कोर्ट जायेंगे. रिलायंस की प्रेस रिलीज में खुद स्वीकार किया गया है कि उन्हें 30 हजार करोड़ रूपये का आफसेट कांट्रेक्ट और एक लाख करोड़ रूपये का लाइफ साइकल कांट्रेक्ट मिला है. जबकि यही जिम्मा पहले सरकार के पीएसयू को मिलता था. भारतीय सैनिकों ने कारगिल युद्ध में बोली थी राजीव गांधी की जय: शकील अहमद राफेल डील से देश को नहीं मिलेगा तकनीक का लाभ कांग्रेस सरकार ने जब राफेल डील की बातचीत की थी तो उसमें ट्रांसफर ऑफ टैक्नोलॉजी एविएशन और डिफेंस को देखने वाली सरकार की 55 साल पुरानी पीएसयू इंडियन एअरीनॉटिकल के हाथ थी. 18 जहाजों को तैयारी के साथ भारत लाना था और बाकी 108 जहाज भारत में ही विदेशी तकनीक का इस्तेमाल करके बनाये जाने थे. इससे हमारे देश को तकनीक का लाभ होना तय था. लेकिन कीमत ज्यादा होने के कारण देश का नुकसान था और कांग्रेस सरकार ने डील टाल दी. नक्सल के नाम पर भ्रम फैला रहा है केन्द्र भीमा कोरेगांव मामले में गिरफ्तारियों को लेकर शकील अहमद से पूछे गये सवाल पर उन्होने कहा कि नक्सलियों के नाम पर केन्द्र सरकार भ्रम फैलाने का काम कर रही है. भीमा कोरेगांव में दलित समाज पर अत्याचार हुआ और उनकी पैरवी करने वाले उनके वकीलों को सरकार गिरफ्तार कर रही है. सरकार ने प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश से जुड़े लिखित या जुबानी सबूत न तो कोर्ट में रखे है और न सार्वजनिक किये है. अंत में प्रेसवार्ता पर अपना ऐजेन्डा साफ करते हुए शकील अहमद ने कहा कि कांग्रेस के पास जो प्रधानमंत्री के लिए चेहरा है वह खुद ही सामने आयेगा, जब चुनाव के नतीजों के बाद एक चेहरा डूब जायेगा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget