एक्सप्लोरर

किसानों को सीएम योगी की सलाह: कम करें गन्ने की पैदावार, बढ़ रहे हैं डायबिटीज के मरीज

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बागपत दौरे पर थे वहां उन्होंने किसानों से कहा कि गन्ने की पैदावार कम करें क्योंकि उससे डायबीटीज हो जाती है.

बागपत: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गन्ना किसानों को गन्ने की जगह दूसरी फसल उगाने की सलाह दी है. योगी का कहना है कि गन्ने से डायबिटीज होती है और देश भर में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बागपत दौरे पर थे वहां उन्होंने चीनी मिल मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि 15 अक्टूबर तक गन्ना किसानों का भुगतान नहीं किया गया तो सरकार का डंडा भी चलेगा.

सीएम योगी जाट कॉलेज में शामली खंड नेशनल हाईवे चार लेन चौड़ीकरण शिलान्यास समारोह में पहुंचे थे. समारोह में उनके अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रशाद मोर्या, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह भी मौजूद थे.

योगी आदित्यनाथ ने किसानों से गन्ने के अलावा अन्य फसलों को भी बोने की अपील की. योगी ने कहा कि दिल्ली का बाजार पास है आप लोग फायदे में रहेंगे.

योगी ने कहा, '' हमारी सरकार ने किसानों को 36 हजार करोड़ रुपए का भुगतान सीधे उनके खाते में किया है. 10 हजार करोड़ रुपए का भुगतान अभी भी बाकी है, उसे भी जल्द निपटा दिया जाएगा. इसके लिए योजना बनाई जा रही है. योगी ने कहा कि सरकार चीनी मीलों को सॉफ्ट लोन भी देगी ताकि वो आगे बढ़ सकें.

सरकार का वायदा निकला झूठा, अभी भी 43 फीसदी गन्ना का भुगतान बाकी

पश्चिमी उत्तर-प्रदेश में 2017 में करीब 3 लाख हैक्टेअर रकवे में गन्ना बोया गया था. प्रदेश सरकार ने गन्ना डालने के 14 दिन के भीतर किसानों को भुगतान कराने के आदेश दिये थे. मगर बीते वर्ष के गन्ने की कीमत का महज 57 फीसदी भुगतान ही शुगरमिलें कर पायी. शुगरमिलों ने इस सत्र में किसानों को 2836 करोड़ रूपये का गन्ना भुगतान किया जबकि 2166 करोड़ रूपये की भुगतान अभी भी बकाया है. मेरठ की किनौनी शुगर मिल और बुलंदशहर की अनामिका शुगरमिल गन्ना किसानों को भुगतान करने में सबसे फिसड्डी है. सरकार आगामी 15 अक्टूबर से नया पेराई सत्र शुरू करना चाहती है.

 क्या राजनाथ को अनुसरण कर रहे है सीएम योगी

मेरठ में पिछले महीने हुई बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सरकार से कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं को लेकर एक कटु टिप्पणी की थी. उन्होने कहा था कि कार्यकर्ताओं को केवल काम करना होता है फल की इच्छा भूल जाइये. आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा. इस जन्म में नही तो अगले जन्म में. सीएम योगी की गन्ना किसानों पर की गई टिप्पणी को इसी तर्ज पर देखा जा रहा है. 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने गन्ना किसानों की दिक्कतों को दूर करने के तमाम वायदे किये थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल PM आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल, एथेनॉल का मुद्दा
कल PM आवास तक मार्च करेंगे अरविंद केजरीवाल, एथेनॉल का मुद्दा
BMC: इनोवा क्रिस्टा कार खरीद प्रस्ताव पर विवाद, CM भी नाराज
BMC: इनोवा क्रिस्टा कार खरीद प्रस्ताव पर विवाद, CM भी नाराज
दिल्ली मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
दिल्ली मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज
जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget