एक्सप्लोरर

बिहार: सीएम फेस को लेकर कोई संशय नहीं, नीतीश कुमार ही हैं एनडीए का चेहरा- चिराग पासवान

चिराग पासवान ने साफ तौर पर कहा कि नीतीश कुमार ही एनडीए का चेहरा हैं. वहीं महागठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अब बिहार में महागठबंधन कही नहीं है. वह उपचुनाव में ही बिखर गया है.

पटना: पिछले कुछ दिनों से बिहार एनडीए के नेतृत्व को लेकर चली बयानबाजी पर एलजेपी सांसद चिराग पासवान ने कहा कि सीएम चेहरे को लेकर कोई संशय नहीं है. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ही एनडीए का चेहरा हैं. चिराग पासवान का ये बयान ऐसे समय में आया है जब बीजेपी के कुछ नेता अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश का चेहरा अभी स्वीकार नहीं कर रहे हैं. बता दें कि 26 सिंतबर को चिराग पासवान ने नीतीश कुमार से मुलाकात की थी और बिहार में होने वाले उपचुनावों पर चर्चा की थी.

बिहार: सीएम फेस को लेकर कोई संशय नहीं, नीतीश कुमार ही हैं एनडीए का चेहरा- चिराग पासवान

चिराग पासवान को बिहार एलजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. नवंबर में उन्हें पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाएगा. चिराग ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारियां दी गई हैं वे उसे पूरा करेंगे. उन्होंने साथ में ये भी कहा कि वे सीएम की रेस में नहीं हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में ऐसा काम हो ताकि यहां के लोगों को बाहर जाकर काम नहीं मांगना पड़े.

इस दौरान चिराग ने विपक्षी खेमे महागठबंधन को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि बिहार में अब महागठबंधन कहीं नहीं है. महागठबंधन में हर कोई सीएम बनना चाहता है. वहां महत्वाकांक्षी नेताओं का जमावड़ा लग गया है. जीतन राम मांझी अलग बयान दे रहे हैं. महागठबंधन उपचुनाव में बिखर गया है. वहीं तेजस्वी यादव को लेकर उन्होंने कहा, ''बड़े भाई होने के नाते ये कहूंगा कि राजनीति में जिद करना छोड़ें. तेजस्वी यादव को बड़े नेताओं की बातों को मानना चाहिए. वे बचपना छोड़ें. मनमर्जी करना गलत है. उन्हें बड़े नेताओं के सुझावों को मानने की जरूरत है.''

इससे पहले चिराग पासवान के पिता और एलजेपी अध्यक्ष रामविलास पासवान ने भी नीतीश कुमार को ही एनडीए का चेहरा बताया था. दरअसल बीजेपी के एमएलसी संजय पासवान ने यह कहकर माहौल गरमा दिया था कि नीतीश कुमार को अब सीएम की कुर्सी बीजेपी के लिए खाली कर देनी चाहिए. इसके बाद बिहार एनडीए में खूब बयानबाजी देखने को मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़े हमले की साजिश नाकाम, पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के 6 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में बड़े हमले की साजिश नाकाम, पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के 6 आरोपी गिरफ्तार
Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget