एक्सप्लोरर

बिहार की लचर कानून व्यवस्था अब मरणासन्न अवस्था में पहुंच चुकी है- तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि जब पुलिसकर्मी बीच बाजार मौत के घाट उतार दिए जाएंगे तो आम आदमी की क्या बिसात? बता दें कि मंगलवार को अपराधियों ने छपरा में पुलिस की टीम पर हमला कर दिया जिसमें दो पुलिसकर्मी की मौत हो गई.

पटना: मंगलवार को बिहार के छपरा जिले में अपराधियों ने पुलिस की एसआईटी टीम पर हमला कर दिया, इसमें दो पुलिसकर्मी की मौत हो गई. इस घटना को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बिहार की लचर कानून व्यवस्था अब मरणासन्न अवस्था में पहुंच चुकी है. पुलिस का काम बस सरकारी आकाओं की राजनीति को पंख देने, उनके इशारे पर नाचने, ब्रजेश ठाकुर जैसे बलात्कारियों, क़ातिलों और माफ़ियाओं का संरक्षण देने का ही रह गया है.

अपने फेसबुक पोस्ट में तेजस्वी यादव ने लिखा, ''बिहार में हत्या, अपहरण, बलात्कार, फिरौती, रंगदारी और हर तरह के काले कारनामे सत्ता संरक्षण में फल-फूल रहे हैं. इस भयावह माहौल में आम आदमी सहम सहम कर अपनी जान बचाते गुजर बसर करने को विवश है. छपरा में एक दिन पहले एक दारोगा और हवलदार की सरेआम बीच बाज़ार में सुनियोजित तरीके से बेखौफ अपराधियों ने घेरकर गोलियों से भून दिया. अपराधियों के पास पुलिस से आधुनिक हथियार है. विगत वर्षों में बिहार पुलिस के अनेकों अधिकारी अपराधियों के हाथों मारे जा चुके हैं. जब पुलिसकर्मी हलाल के बकरे की भांति बीच बाज़ार मौत के घाट उतार दिए जाएंगे तो आम आदमी की क्या बिसात? क्या पुलिस की इतनी भी दबिश और सरकार का इतना भी इकबाल नहीं बचा?''

तेजस्वी ने आगे लिखा, ''कुछ दिन पहले एक रिटायर्ड DIG की उनके परिवार के सामने ही गुंडों ने सरेआम पिटाई कर दी. आज राज्य में हत्या, अपहरण, गैंग रेप, लूट और बलात्कार की घटनाएं इतनी अधिक हो गयी हैं कि अब अखबारों के लिए यह आम खबर है जिसे अब सनसनीखेज की श्रेणी में नहीं माना जाता है. जेलों से ही अपराधी अपराध जगत को कंट्रोल और मैनेज कर रहे हैं. जेलों में थोक में सिम, मोबाइल, हथियार मिल रहे हैं. जंगलराज चिल्लाने वाले बेशर्मी से कुछ बोल नहीं पा रहे है.''

बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी ने कहा कि अब तो राज्य के डीजीपी खुद कह रहे है कि अपराधी कभी भी उन्हें गोली मार सकते है. मुख्यमंत्री बताएं अगर डीजीपी इतने डरे-सहमे हुए है तो आम आदमी का क्या होगा? डीजीपी के इस व्यक्तवय के बाद क्या सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार रह गया है? ऐसे अपराधग्रस्त माहौल में व्यवसायी वर्ग पूंजी निवेश करने से कतराने लगा है, व्यापारी बिहार छोड़ रहे हैं. डीजीपी क्राइम पर नकेल कसने के बजाय मीडिया मैनेज करने, व्यक्तिगत ब्रांडिंग करने और पीसी करने में ही व्यस्त रहते हैं. डबल इंजन की सरकार का पूरा ध्यान माफियाओं और अधिकारियों से भ्रष्ट वसूली में ही लगा रहता है तो आम जनता की कौन सुने? अपनी अपनी डफ़ली, अपना अपना राग लेकर जेडीयू और बीजेपी आपसी कलह और खींचतान में आम बिहारी का गला घोंट रहे हैं. इनका एक इंजन अपराध में तो दूसरा भ्रष्टाचार में लगा हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget