एक्सप्लोरर

मायावती के ऐतराज के बाद भी चंद्रशेखर ने कहा- वो बुआ हैं हमारी, हमारे समुदाय से हैं

रावण ने कहा,"मायावती हमारे समुदाय से हैं, बुआ हैं हमारी, देखिए संबंध विच्छेद हो सकते हैं, बहन-भाई में हो जाते हैं. रिश्ते तो नहीं बदल सकते हैं. सामाजिक काम कर रहे हैं हम और ये करते रहेंगे, बहुजन जाति को जोड़ना है हमें."

सहारनपुर: मायावती ने चंद्रशेखर रावण के बुआ कहने पर ऐतराज़ जताया है. रावण से इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने बात को टालने की कोशिश की. उन्होंने कहा,"मेरी तबियत खराब है और एक-दो दिन मैं इस पर कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूं." चंद्रशेखर ने कहा,"मैंने उनका भाषण सुना ही नहीं है. बिना सुने कैसे जवाब दूंगा. उन्होंने सही कहा है, बीएसपी से हमारे कोई रिश्ते नहीं हैं. मैं तो सामाजिक संगठन चलाता हूं और बीएसपी एक राष्ट्रीय पार्टी है. ये तो मैं भी कह रहा हूं कि संबंध नहीं हैं." उन्होंने कहा,"मायावती हमारे समुदाय से हैं, बुआ हैं हमारी, देखिए संबंध विच्छेद हो सकते हैं, बहन-भाई में हो जाते हैं. रिश्ते तो नहीं बदल सकते हैं. सामाजिक काम कर रहे हैं हम और ये करते रहेंगे, बहुजन जाति को जोड़ना है हमें." चंद्रशेखर रावण के 'बुआ' कहने पर मायावती ने जताया ऐतराज़, कहा- ऐसे लोगों से कोई संबंध नहीं रावण ने जेल से रिहा होने के बाद कहा था कि मायावती के साथ उनके खून के रिश्ते हैं. उन्होंने कहा था,"वे मेरी बुआ हैं. उन्होंने समाज के लिए बहुत संघर्ष किया है. वे दलितों की लड़ाई लड़ रही हैं. मैं उनके पक्ष में हूं, उनके खिलाफ जाने की मैं सोच भी नहीं सकता हूं." इसके बाद मायावती ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा,"मैं देख रही हूं कि कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ में तो कुछ लोग अपने बचाव में और कुछ लोग खुद को नौजवान दिखाने के लिये कभी मेरे साथ भाई-बहन का तो कभी बुआ-भतीजे का रिश्ता जोड़ रहे हैं. पिछले दिनों एक शख्स जेल से बाहर आया है. वह मुझे बुआ कहने की कोशिश कर रहा है. मैं कभी भी इस तरह के लोगों से कोई संबंध नहीं रख सकती हूं." बीएसपी प्रमुख ने कहा कि अगर ऐसे लोग वाकई पिछड़ी जातियों के हितैषी होते तो अपना संगठन बनाने की बजाये बीएसपी से जुड़ते. बता दें कि मई 2017 में सहारनपुर जिले के शब्बीरपुर में हुई जातीय हिंसा के मामले में गिरफ्तार किये गए भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर को 14 सितम्बर को रिहा किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का थाने पर धरना, CM अब्दुल्ला बोले, 'वो इसी तरह...'
राहुल गांधी का थाने पर धरना, CM अब्दुल्ला बोले, 'वो इसी तरह...'
Xप्लेन: क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
मुंबई में 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
मुंबई में 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget