एक्सप्लोरर

यूपी: विधानसभा की 11 सीटों पर होने हैं उपचुनाव, कौन सी पार्टी बनेगी 'वोटबली'

सपा-बसपा गठबंधन टूटने के बाद सवाल ये है कि इन विधानसभा उपचुनावों में किस पार्टी को जीत हासिल होगी? कौन सी पार्टी ''वोटबली'' बनकर सामने आएगी?

लखनऊ: समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की राहें अलग-अलग हो गई हैं. मायावती ने अपने बयान में कह दिया कि अब बसपा विधानसभा उपचुनाव में अकेले ही उतरेगी. दूसरी ओर अखिलेश यादव ने भी विधानसभा उपचुनावों में अकेले लड़ने का एलान कर दिया. वहीं लोकसभा चुनावों में बुरी हार का सामना करने वाली कांग्रेस भी इन चुनावों के लिए तैयारी में जुट गई है. और अपनी जीत से उत्साहित बीजेपी इन चुनावों में भी दम दिखाना चाहती है. तो ऐसे में सवाल ये है कि इन विधानसभा उपचुनावों में किस पार्टी को जीत हासिल होगी? कौन सी पार्टी ''वोटबली'' बनकर सामने आएगी?

यूपी: विधानसभा की 11 सीटों पर होने हैं उपचुनाव, कौन सी पार्टी बनेगी 'वोटबली

समाजवादी पार्टी

राजनीति के जानकार मानते हैं कि समाजवादी पार्टी एक बुरे दौर से गुजर रही है. शिवपाल सिंह ने अपनी अलग पार्टी बना ली है, अखिलेश ने दो बार गठबंधन किए- पहले कांग्रेस और फिर बीएसपी के साथ लेकिन दोनों में ही उसे असफलता हाथ लगी. वोट परसेंटेज घट गया. पत्नी डिंपल, भाई अक्षय और धर्मेंद्र हार गए. मुलायम सिंह यादव की सेहत पहले जैसी नहीं है. यानि हालात अखिलेश के साथ नहीं हैं. फिर भी वे निराश नहीं दिखते. वे जिस तरह से कार्यकर्ताओं के बीच जा रहे हैं उससे साफ है कि वे आने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए तैयार हैं.

यूपी: विधानसभा की 11 सीटों पर होने हैं उपचुनाव, कौन सी पार्टी बनेगी 'वोटबली

बहुजन समाज पार्टी

मायावती जब 2007 में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई थीं तब लगा था कि आने वाला वक्त उनका ही है लेकिन उसके बाद तीन लोकसभा चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. साथ ही 2012 में यूपी की सत्ता अखिलेश के पास चली गई जो 2017 में बीजेपी के पास पहुंच गई. करीब 7 साल से बीएसपी यूपी की सत्ता से बाहर है. इस बार वो लोकसभा की 10 सीटें जीतने में जरूर कामयाब हुई है लेकिन अगर सपा के साथ गठबंधन ना होता तो क्या होता कहना मुश्किल है.

हालांकि मायावती का दावा है कि सपा अपने लोगों के वोट बीएसपी को नहीं दिला पाई. और यही कारण है कि उन्होंने सपा को अलविदा बोल दिया है और विधानसभा उपचुनाव में अकेले उतरने का एलान कर दिया है. ये पहली बार है जब बीएसपी विधानसभा उपचुनाव लड़ेगी. इससे पहले कभी बीएसपी ने विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़े हैं. देखना होगा कि पार्टी का प्रदर्शन कैसा रहेगा.

यूपी: विधानसभा की 11 सीटों पर होने हैं उपचुनाव, कौन सी पार्टी बनेगी 'वोटबली

कांग्रेस

जिन 11 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं उनमें से कुछ सीटों पर कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा था. हालांकि कांग्रेस लंबे वक्त से यूपी की सत्ता से दूर है और इस बार के लोकसभा चुनावों में भी पार्टी को यूपी में करारी हार का सामना करना पड़ा. फिर भी कांग्रेस विधानसभा उपचुनाव के लिए तैयार नजर आती है. प्रियंका गांधी भी कार्यकर्ताओं के संपर्क में हैं और माना जा रहा है कि पार्टी इन उपचुनावों में मुकाबले के लिए तैयार है.

यूपी: विधानसभा की 11 सीटों पर होने हैं उपचुनाव, कौन सी पार्टी बनेगी 'वोटबली

भारतीय जनता पार्टी

यूपी और केंद्र की सत्ता पर बीजेपी का कब्जा है. जिन 11 सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव होने हैं उनमें से अधिकतर जगहों पर 2017 में बीजेपी का ही कब्जा था. बीजेपी इस मौके को गंवाना नहीं चाहेगी और सभी सीटों पर जीत हासिल करना चाहेगी. लोकसभा के उपचुनावों में जब बीजेपी को हार मिली थी तब योगी आदित्यनाथ पर सवाल खड़े किए गए थे. हालांकि 2019 में उन्होंने प्रचार में जान लड़ा दी और बीजेपी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

अब देखना ये होगा कि विधानसभा उपचुनावों में बीजेपी जीत हासिल कर पाएगी या फिर सपा और बसपा में से कोई बाजी मार लेगा. देखना होगा कि कांग्रेस क्या अपने पैरों पर खड़ी हो पाएगी या फिर बीजेपी एक बार फिर सभी अनुमानों को पलट देगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget