एक्सप्लोरर

चंद्रशेखर रावण के 'बुआ' कहने पर मायावती ने जताया ऐतराज़, कहा- ऐसे लोगों से कोई संबंध नहीं

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण ने जेल से छूटने के बाद बीएसपी सुप्रीमो मायावती के साथ अपना खून का रिश्ता बताया था और उन्हें अपनी बुआ कहा था. अब मायावती ने उनके बयान पर ऐतराज जताया है.

लखनऊ: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण ने जेल से छूटने के बाद बीएसपी सुप्रीमो मायावती के साथ अपना खून का रिश्ता बताया था और उन्हें अपनी बुआ कहा था. अब मायावती ने उनके बयान पर ऐतराज जताया है. मायावती ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा,"मैं देख रही हूं कि कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ में तो कुछ लोग अपने बचाव में और कुछ लोग खुद को नौजवान दिखाने के लिये कभी मेरे साथ भाई-बहन का तो कभी बुआ-भतीजे का रिश्ता जोड़ रहे हैं." उन्होंने कहा,"पिछले दिनों एक शख्स जेल से बाहर आया है. वह मुझे बुआ कहने की कोशिश कर रहा है. मैं कभी भी इस तरह के लोगों से कोई संबंध नहीं रख सकती हूं." बेहद भव्य है मायावती का नया बंगला, देखिए इस आलीशान बंगले की तस्वीरें बीएसपी प्रमुख ने कहा कि सहारनपुर के शब्बीरपुर में हुई हिंसा के मामले में अभी हाल में रिहा हुआ व्यक्ति (चंद्रशेखर उर्फ रावण) उनके साथ बुआ का नाता जोड़ रहा है. उन्होंने कहा कि उनका कभी भी ऐसे लोगों के साथ कोई सम्मानजनक रिश्ता नहीं कायम हो सकता. अगर ऐसे लोग वाकई पिछड़ी जातियों के हितैषी होते तो अपना संगठन बनाने की बजाये बीएसपी से जुड़ते. बता दें कि मई 2017 में सहारनपुर जिले के शब्बीरपुर में हुई जातीय हिंसा के मामले में गिरफ्तार किये गए भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर को 14 सितम्बर को रिहा किया गया था. रिहाई के बाद उन्होंने कहा था कि मायावती उनकी बुआ हैं. रावण ने कहा था कि मायावती के साथ उनके खून के रिश्ते हैं. उन्होंने कहा,"वे मेरी बुआ हैं. उन्होंने समाज के लिए बहुत संघर्ष किया है. वे दलितों की लड़ाई लड़ रही हैं. मैं उनके पक्ष में हूं, उनके खिलाफ जाने की मैं सोच भी नहीं सकता हूं." उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी के खिलाफ यदि महागठबंधन होता है तो वह उसके साथ खड़े होंगे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
जम्मू: 9950 प्रीगाबालिन कैप्सूल जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार
जम्मू: 9950 प्रीगाबालिन कैप्सूल जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget