एक्सप्लोरर

BLOG: राजनीति में धर्म का फंडा और चोखा धंधा

नई दिल्ली: राजनीति व्यापकता का बोध कराती है. जब हम इसकी बात करते हैं तो हमारे सामने देश, समाज, समूह और उसमें बिखरी तमाम संभावनाएं साफ दिखती हैं. यह दायित्व और कर्तव्य का बोध करता है. इसका सीधा संबंध लोक और गणतंत्र से जुड़ा है, लेकिन बदलते वक्त के साथ क्या राजनीति की भाषा और परिभाषा भी बदल गई है. उसका विस्तृत उद्देश्य क्या सिमट गया है.

राजनीति महज संविधान की शब्दावली नहीं

राजनीति क्या सिंहासन और सत्ता की परिक्रमा में बंध गई है. वह क्या अपनी विशाल नीति और अपार संभावनाओं की पृष्ठभूमि वाले दायित्व को भूल गई या भुला दिया गया है. लोक और उसके कल्याण की बात बेमानी हो गई है. वर्तमान भारतीय राजनीति में यह विचारणीय बिंदु है. राजनीति महज संविधान की शब्दावली नहीं है, यह पवित्र विचाराधारा है. लेकिन वह बात पीछे छूट गई है.

आजादी के बाद हमने अपनी सोच और नीतियों को केवल सत्ता के केंद्रीय बिंदु तक सीमित रखा. उसकी गहराई और व्यापकता पर गौर नहीं किया गया. अगर उसकी पवित्रता पर खयाल किया गया होता तो सर्वोच्च न्यायालय को यह टिप्पणी न करनी पड़ती कि धर्म, जाति, भाषा के आधार पर वोट मांगना गैर संवैधानिक होगा.

राजनीति का सिर्फ एक ही धर्म

अदालत की तरफ से दिया गया निर्देश कोई नई बात नहीं है, यह हमारे संविधान और कानून की किताब में मौलिक अधिकारों में वर्णित है. लेकिन राजनीति ने उसका उपयोग अपने फायदे के लिए किया. राजनीति का सिर्फ एक ही धर्म बचा है, केवल सत्ता. हमारे लोकतंत्र के लिए यह सबसे बड़ी विडंबना है.

राजनीति का धर्म होना चाहिए, लेकिन जब धर्म राजनीति बन जाए वह सबसे बुरा है. धर्म, जाति और भाषा की राजनीति न की जाए तो अपने आप में यह सेक्युलरवादी हो जाएगी फिर इस पर उंगली उठाने और टिप्पणी करने का किसी के पास सवाल ही नहीं बचेगा.

सेक्युलरवादी होने का ढिंढोरा

फिलहाल ऐसा होगा संभव नहीं दिखता है. राजनीति में धर्म का टंटा बेहद पुराना है. कांग्रेस जहां अपने को सेक्युलरवादी होने का ढिंढोरा पीटती है, वहीं बीजेपी पर सांप्रदायिकता की चाशनी चढ़ती है. लेकिन सिर्फ दो ही दलों को दायरे में रखना बेमानी और नाइंसाफी होगी.

चुनावी मौसम में राजनीति में धर्म धंधा हो गया. प्रतिबंध के बाद भी पांच राज्यों में इसका उपयोग खुलकर देखने को मिलेगा. यूपी में यह सब कुछ अधिक दिखाई देगा. राजनीतिक दलों में आम चुनावों में इसे फंडे के रूप में उपयोग किया जाता है. 90 के दशक के बाद मंडल और कमंडल की कोंपलों का आज इतना विस्तार हो चला है कि उसका ऑपरेशन करना मुश्किल है.

यूपी और बिहार में जातिवादी राजनीति

पूर्व पीएम रहे विश्वनाथ प्रताप सिंह की तरफ से मंडल और बीजेपी की झोली से निकले कमंडल के बीज उर्वर सियासी जमीन पर इतने छिटक गए हैं कि उन्हें जड़ से निकालना बेहद मुश्किल होगा. यूपी और बिहार जातिवादी राजनीति के अहम पृष्ठभूमि वाले राज्य बन कर उभरे.

आरक्षण ने जहां जाति की राजनीति को हवा दिया, वहीं राममंदिर आंदोलन ने धर्म का धुआं फैलाया जो आज 'आग का गोला' बन गया है. यूपी में जातिवादी विचारधारा के आधार पर ही एसपी-बीएसपी सरीखे दलों का उदय हुआ. इसकी गहराइयों की जाने की जरूरत नहीं है. कोई राज्य ऐसा नहीं है, जहां धर्म, जाति और भाषा के आधार पर क्षेत्रीय दलों का गठन न हुआ हो.

ओवैसी जैसे लोगों ने किया धर्म आधारित दलों का गठन

बहुतायत राज्यों में बड़े दल कांग्रेस और बीजेपी की छोटे एवं क्षेत्रीय दल सियासी मजबूरी बन गए, जिसका नतीजा रहा की पूरे देश में धर्म, जाति और भाषा के आधार पर राजनीति होने लगी और दलों का उदय हुआ. दक्षिण भारत से लेकर उत्तर और पूर्वोत्तर तक इस नीति का व्पापक विस्तार हुआ. यह नीति केवल हिंदू, सिख धर्म, जाति में ही नहीं बढ़ा, मुस्लिम बहुल राज्यों में भी ओवैसी जैसे लोगों ने धर्म आधारित दलों का गठन किया, जिसका नजीता रहा कि चुनाव आयोग में यह संख्या 1900 से अधिक हो चली है.

आयोग 250 से अधिक दलों की मान्यता खत्म करने पर विचार कर सकता है. सर्वोच्च अदालत और आयोग की शक्ति के बाद भी राजनीति में धर्म का धंधा मंदा पड़ता नहीं दिख रहा.

पार्टी की सेहत के लिए अच्छा नहीं

चुनाव अयोग के निर्देश के ठीक बाद बीजेपी के भगवाधारी बरिष्ठ नेता साक्षी महराज ने मेरठ की एक सभा मुस्लिमों पर सीधा हमला बोला. चार बीबी और 40 बच्चों वाला उनका बयान सियासी भूचाल ला दिया. हालांकि आयोग के निर्देश पर उन पर मुकदमा भी दर्ज और उन्हें बयान से पल्ला झाड़ना पड़ा, क्योंकि एक तरफ पीएम मोदी विकास के नाम पर वोट डालने की बात कहते हैं, वहीं उनके मंत्रिमंडल का कोई सहयोगी धर्म की वकालत करे तो वह पार्टी की सेहत के लिए अच्छा नहीं होगा.

बीजेपी भी साक्षी के बयान से पीछे हट गई. लेकिन उन सब का क्या मतलब, राजनीति के लिए यह आम बात हो गया है. यूपी में पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में चुनावी उत्सव है. इन राज्यों में धार्मिक अबीर-गुलाल उड़ेंगे. बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने तो बकायदा प्रेस ब्रीफ में जातिवार उम्मीदवारों की सूची मीडिया को गिनाई. समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां ने मुस्लिमों को सीधे समाजवादी पार्टी को वोट डालने की वकालत की.

केवल चुनाव को देखते हुए लिया गया फैसला

चुनाव पूर्व उत्तराखंड सरकार का फैसला जगजाहिर है, जिसमें रावत सरकार की तरफ से मुस्लिम जातियों के लिए एक फरमान जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि कार्यस्थल पर लोग इबादत अदा कर सकते हैं. सरकार का यह फैसला केवल चुनाव को देखते हुए लिया गया.

वहीं यूपी में अखिलेश सरकार इसी को ध्यान में रख कर राज्य की 17 ओबीसी जातियों को अनुसूचित जाति का लाभ दिलाने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा. यह सब चुनावी लॉलीपॉप के अलावा और कुछ नहीं है. लेकिन सवाल उठता है कि क्या सियासी दल इससे बाज आएंगे. आयोग का कानूनी डंडा उन पर प्रतिबंध लगा सकता है. धर्म, जाति, भाषा, रंग जहां राजनीति की आत्मा बन गया हो, वहां यह सब कैसे संभव है.

गरीबी मिटाते-मिटाते एक युग का अंत

इंदिरा गांधी के दौर में एक नारा उछला था जात पर न पांत पर इंदिरा की बात पर मुहर लगेगा...गरीबी मिटाते-मिटाते एक युग का अंत हो गया. अब विमुद्रीकरण के बाद कैशलेस और विकास की बात की जा रही है.

यह सुखद संदेश है कि यूपी की राजनीतिक फिजां से राममंदिर का मसला फिलहाल गायब है, दशहरे में 'जय श्री राम जय जय श्री राम' कहने के बाद पीएम मोदी विकास की बात कर रहे हैं. लेकिन यह कब तक और क्यों? बस इंतजार कीजिए, सब कुछ साफ हो जाएगा कि धर्म के तिलस्म से राजनीति निगलेगी या फिर इसी पर राजनीति होगी. (आईएएनएस/आईपीएन)

(लेखक प्रभुनाथ शुक्ल स्वतंत्र पत्रकार हैं, ये लेखक के निजी विचार हैं)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में मानसून को लेकर आई गुड न्यूज, IMD ने बताई संभावित डेट; 30 जून को भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में मानसून को लेकर आई गुड न्यूज, IMD ने बताई संभावित डेट; 30 जून को भारी बारिश का अलर्ट
'परमात्मा का बड़ा विशेष आशीर्वाद है कि समय रहते...', भगवंत मान के वीडियो विवाद पर बोले राघव चड्ढा
'परमात्मा का बड़ा विशेष आशीर्वाद है कि समय रहते...', भगवंत मान के वीडियो विवाद पर बोले राघव चड्ढा
नसरपुर में 4 साल की बच्ची के रेप और हत्या के दोषी को कोई पछतावा नहीं, कोर्ट ने पूछा- 'तुम्हें क्या सजा दी जाए?'
नसरपुर में 4 साल की बच्ची के रेप और हत्या के दोषी को कोई पछतावा नहीं, कोर्ट ने पूछा- 'तुम्हें क्या सजा दी जाए?'
भगवंत मान वीडियो मामले में पंजाब कांग्रेस दिखी एकजुट, राजा वडिंग, चन्नी और सुखजिंदर रंधावा आए साथ
भगवंत मान वीडियो मामले में पंजाब कांग्रेस दिखी एकजुट, राजा वडिंग, चन्नी और सुखजिंदर रंधावा आए साथ

वीडियोज

Carry On Jatta 4 की स्टारकास्ट ने दिल्ली में की मस्ती और शेयर की फिल्म की दिलचस्प बातें
Ram Mandir Donation Scam | Investigation | Ayodhya: SIT की Report में क्या है?
Ram Mandir Donation Theft | Janhit: राम मंदिर चंदा 'चंपत' करने वाले चंपत राय हैं?
Bilauti Mahapanchayat | Bharat Tiwari Encounter: एनकाउंटर फर्जी या असली? | Bihar | Samrat Chaudhary
Ram Mandir Donation Theft | Akhilesh Yadav | Sandeep Chaudhary: राम नाम की लूट, किसने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Passport Ranking: भारत का पासपोर्ट कितना मजबूत, रैकिंग में किस नंबर पर, कहां है पाकिस्तान? जानें
भारत का पासपोर्ट कितना मजबूत, रैकिंग में किस नंबर पर, कहां है पाकिस्तान? जानें
'परमात्मा का बड़ा विशेष आशीर्वाद है कि समय रहते...', भगवंत मान के वीडियो विवाद पर बोले राघव चड्ढा
'परमात्मा का बड़ा विशेष आशीर्वाद है कि समय रहते...', भगवंत मान के वीडियो विवाद पर बोले राघव चड्ढा
Explained: पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण क्यों नहीं? विदेश मंत्रालय के बयान के मायने क्या, कैसे साबित होती सिटीजनशिप?
पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण क्यों नहीं? MEA के बयान के मायने क्या, कैसे साबित होती सिटीजनशिप?
ताश के पत्तों की तरह ढहा गोदाम, 8 की मौत... मलबे में दबी चीखों ने दहला दिया कोलकाता, PM ने किया मदद का ऐलान
ताश के पत्तों की तरह ढहा गोदाम, 8 की मौत... मलबे में दबी चीखों ने दहला दिया कोलकाता, PM ने किया मदद का ऐलान
104 डिग्री फीवर में अक्षय कुमार ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का 'घिस घिस' सॉन्ग, अक्षरा सिंह का खुलासा, बोलीं- 'मैं ब्लैंक हो गई थी'
104 डिग्री फीवर में अक्षय ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का गाना, अक्षरा सिंह का खुलासा
Viral Post: तेजस एक्सप्रेस में यात्री को परोसा दिया 'मक्खी वाला खाना', सोशल मीडिया पर वायरल हो गई तस्वीर
तेजस एक्सप्रेस में यात्री को परोसा दिया 'मक्खी वाला खाना', सोशल मीडिया पर वायरल हो गई तस्वीर
IND Vs IRE 2026: तो क्या वैभव सूर्यवंशी नहीं खेल पाएंगे अपना पहला डेब्यू मैच? ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानिए
तो क्या वैभव सूर्यवंशी नहीं खेल पाएंगे अपना पहला डेब्यू मैच? ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, जानिए
Fairness Cream: क्या सच में कोई काला शख्स गोरा हो सकता है? कई साल से दवा कंपनियां परोस रहीं आपको ये झूठ
क्या सच में कोई काला शख्स गोरा हो सकता है? कई साल से दवा कंपनियां परोस रहीं आपको ये झूठ
Embed widget