एक्सप्लोरर

बीजेपी सांसद बोले- ज्वार, धान और गेंहू के पौधे को पहचान तक नहीं सकते राहुल गांधी

बीजेपी के राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष एवं भदोही से सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अक्सर खेती और किसानी की बातें करते रहते हैं, लेकिन उनको खेती-किसानी का ककहरा तक नहीं पता है.

लखनऊ: बीजेपी के राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष एवं भदोही से सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अक्सर खेती और किसानी की बातें करते रहते हैं, लेकिन उनको खेती-किसानी का ककहरा तक नहीं पता है.

मस्त ने वीवीआईपी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि किसान या खेती के बारे में जो लोग हर जगह पर आंदोलन की बातें करते हैं, उनको खेती-किसानी का ककहरा तक नहीं पता है. ये लोग सिर्फ किताबों में खेती करते हैं.

सांसद ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष भी जगह-जगह किसान, खेती और मजदूर की बातें करते रहते हैं. अगर राहुल गांधी ज्वार, धान या फिर गेहूं का पौधा पहचान लें तो वह उनका बड़ा सम्मान करेंगे.

मस्त ने कहा, "आजादी के बाद नरेंद्र मोदी की ऐसी पहली सरकार है जिसने हिंदुस्तान के बजट का 52 फीसदी किसानों की योजनाओं में दिया है. जो लोग मध्य प्रदेश और यूपी में किसानों के लिए आंदोलन कर रहे थे, हमने उन लोगों को संवाद के लिए बुलाया. उसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ. शासन, प्रशासन और समाज मिलकर सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचा सकते हैं."

उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने फिजूलखर्ची रोककर किसानों का कर्जा माफ किया. केंद्र तथा प्रदेश की सरकार ने गन्ना किसानों के लिए जो काम किया, उसके लिए किसानों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया.

वीरेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले किसानों की खुशहाली के लिए काम हो रहा है. आज तक भेड़पालक किसानों के लिए किसी सरकार ने नहीं सोचा था, मगर मोदी सरकार ने उनकी समृद्धि की योजना बनाई. देशभर में कृषि-ऋषि परंपरा सम्मेलन हो रहा है.

उत्तर प्रदेश की हर बड़ी खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget