एक्सप्लोरर

बीजेपी ने बोला कांग्रेस पर हमला, कहा- ये देश कमलनाथ की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं

उन्होंने कहा कि देश की आजादी से लेकर अब तक देश की हिफाजत के लिए सरहद पर बिहार-यूपी के लोगों ने कुर्बानियां दी हैं, देश की जीडीपी में हमारा योगदान है. ऐसा लगता है जैसे कमलनाथ जी ने जानबूझ कर ऐसा बयान दिया है.

पटनाः उत्तर प्रदेश और बिहार के कामगारों को लेकर दिए गए मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान के बाद बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है. कमलनाथ को आड़े हाथों लेते हुए बिहार बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि ये देश कमलनाथ जी की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं है. एक राज्य का मुख्यमंत्री होने के नाते उन्हें भारत के संघीय ढांचे की कद्र होनी चाहिए. ये बयान कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति की तर्ज पर ही है. पहले भी कांग्रेस के नेता इसी तरह से बिहार के लोगों को अपमानित करते रहे हैं.

निखिल आनंद ने कहा, ''कमलनाथ संजय गांधी के गुर्गे रहे हैं, जो आपत्तिजनक बयान इन्होंने दिया है उसके लिए कमलनाथ और राहुल गांधी को बिहार-यूपी के लोगों के साथ ही देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए.'' आनंद ने कहा कि बार-बार इस तरह के बयानों से यूपी-बिहार के लोगों की अंतरात्मा को ठेस पहुंची है. उन्होंने कहा कि देश की आजादी से लेकर अब तक देश की हिफाजत के लिए सरहद पर बिहार-यूपी के लोगों ने कुर्बानियां दी हैं, देश की जीडीपी में हमारा योगदान है. ऐसा लगता है जैसे कमलनाथ जी ने जानबूझ कर ऐसा बयान दिया है, कांग्रेस क्षेत्रवाद के बीज बो रही है जो आने वाले समय के लिए अच्छे संकेत नहीं है.

बिहार-यूपी के लोग इससे वाकई में आहत हैं और कांग्रेस को इसके लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए. आने वाले चुनावों में लोगों के मन में कांग्रेस को लेकर ये सवाल तो निश्चित तौर पर रहेगा ही.

कमलनाथ ने राज्य के उद्योगों में 70 फीसदी रोजगार प्रदेश के युवाओं को देने के नियम पर हस्ताक्षर किए हैं. इसके मुताबिक राज्य के उन उद्योगों को ही इन्सेंटिंव यानी छूट दी जाएगी, जिनमें 70 फीसदी रोजगार स्थानीय लोगों को दिया जाएगा.

कमलनाथ ने इस मौके पर कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों के लोग यहां आते हैं, लेकिन स्थानीय लोगों को जॉब नहीं मिल पाती है. उन्होंने कहा, ''हमारी छूट देने वाली नीति उन उद्योगों के लिए होगी, जहां 70 फीसदी रोजगार मध्य प्रदेश के युवाओं को दिया जाएगा.''

मुख्यमंत्री ने कहा, ''उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों से लोग मध्य प्रदेश आते हैं. लेकिन स्थानीय लोगों को नौकरी नहीं मिल पाती है. मैंने इसी से संबंधित फाइल को मंज़ूरी दे दी है.'' कमलनाथ के इस बयान के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर क्षेत्रवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है.

कमलनाथ के बयान पर जेडीयू का पलटवार, कहा- कांग्रेस की बची-खुची जमीन भी खत्म हो जाएगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर महबूबा मुफ्ती ने NC के सामने रखी बड़ी शर्तें, कहा- 'आर्टिकल 370 और...'
दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर महबूबा मुफ्ती ने NC के सामने रखी बड़ी शर्तें, कहा- 'आर्टिकल 370 और...'
'UP चुनाव में होगी हार, नई- नई ड्रामेबाजी से...', सपा-कांग्रेस पर रवि किशन ने बोला हमला
'UP चुनाव में होगी हार, नई- नई ड्रामेबाजी से...', सपा-कांग्रेस पर रवि किशन ने बोला हमला
Sonam Wangchuk News Live: अब कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सफदरजंग अस्पताल से आया ताजा हेल्थ अपडेट
Live: अब कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सफदरजंग अस्पताल से आया ताजा हेल्थ अपडेट
आगरा में पक्षी प्रेम की अनोखी कहानी, लापता तोता 'माऊ' को ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम
आगरा में पक्षी प्रेम की अनोखी कहानी, लापता तोता 'माऊ' को ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget