एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव ने उपेंद्र कुशवाहा को दिया साथ आने का ऑफर

तेजस्वी यादव ने कहा कि आने वाले भविष्य में नए साझेदार भी हमारे साथ जुड़ सकते हैं. उपेन्द्र कुशवाहा की जो विचारधारा है उसके हिसाब से एनडीए में उनके लिए कोई जगह नहीं है. अगर वह हमारे साथ आना चाहें तो हम विचार कर सकते हैं.

पटना: तेजस्वी यादव ने उपेंद्र कुशवाहा को ऑफर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर उपेंद्र कुशवाहा साथ आना चाहेंगे तो उनका स्वागत है. तेजस्वी ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा, नीतीश कुमार से ज़्यादा बड़े नेता हैं, उनका जनाधार नीतीश कुमार से ज़्यादा है. उन्होंने कहा, ''उपेंद्र कुशवाहा पहले मन तो बनाएं, बात तो करें, फिर तो कुछ होगा.''

तेजस्वी यादव ने कहा कि आने वाले भविष्य में नए साझेदार भी हमारे साथ जुड़ सकते हैं. उपेन्द्र कुशवाहा की जो विचारधारा है उसके हिसाब से एनडीए में उनके लिए कोई जगह नहीं है. अगर वह हमारे साथ आना चाहें तो हम विचार कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन में सब भाई-भाई हैं, कोई बड़ा और छोटा नहीं है. हमारे यहां सीटों को लेकर कोई विवाद नहीं होगा. अलग होने की अफवाहों को किया खारिज, कुशवाहा बोले- बिहार में एनडीए एकजुट है और रहेगा

वहीं एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर चल रहे टकराव पर आरजेडी नेता ने कहा कि नीतीश कुमार और राम विलास पासवान मिलकर बीजेपी पर दबाव बनाना चाहते हैं ताकि ज़्यादा से ज़्यादा सीटें मिल सकें. नीतीश कुमार के वापस आने से एनडीए में सीटों को लेकर घमासान मचा है लेकिन नीतीश कुमार की मौजूदा हालत को देखकर तो बीजेपी को उन्हें एक सीट भी नहीं देनी चाहिए.

तेजस्वी यादव ने कहा, ''नीतीश कुमार का ग्राफ़ लगातार गिरा है तो फिर किस आधार पर वे दावा कर रहे हैं. नीतीश कुमार और बीजेपी दोनों एक-दूसरे से नफ़रत करते हैं, इन दोनों की बेमेल शादी हुई है. नीतीश कुमार जितने दिन एनडीए में रहेंगे, हमारे लिए उतना अच्छा रहेगा.'' सीट बंटवारे पर खींचतान तेज, जेडीयू सूत्रों ने कहा- बड़ा दिल दिखाए BJP, समझौते के लिए बढ़ाए हाथ

तेजस्वी यादव ने कहा, ''हम तो दावे के साथ कह रहे हैं कि नीतीश कुमार इस बार अपनी नालंदा सीट भी नहीं बचा पाएंगे. नीतीश कुमार भोज कर रहे हैं, वो खाएंगे, पीएंगे और निकलेंगे.'' वहीं राहुल गांधी से मुलाकात के बारे में उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति को लेकर कॉमन मिनिमन प्रोग्राम पर बातचीत हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP ने फिर से दी आंदोलन की चेतावनी, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
CJP ने फिर से दी आंदोलन की चेतावनी, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget