एक्सप्लोरर

Bihar Shikhar Sammelan: बीजेपी बोली- महागठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, आरजेडी ने कहा- नीतीश बिगाड़ देंगे खेल

लोकसभा चुनाव में जीत का दावा करते हुए विनोद नारायण झा ने कहा कि महागठबंधन का खाता नहीं खुलेगा. वहीं मनोज झा ने कहा कि इस बार नीतीश कुमार की वजह से इनकी हालत खराब होने वाली है. ये चुनाव जनता की वापसी का चुनाव है.

Bihar Shikhar Sammelan: एबीपी न्यूज़ के बिहार शिखर सम्मेलन के मंच पर आरजेडी के राज्यसभा सांसद और नीतीश कुमार की सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री विनोद नारायण झा का आमना-सामना हुआ. इस दौरान मनोज झा ने रोजगार और राफेल को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा तो वहीं विनोद नारायण झा ने कहा कि नरेंद्र मोदी का कोई मुकाबला नहीं है. ये लोग डरकर जातीय गठबंधन कर रहे हैं. दोनों नेताओं के बीच तीखी नोंकझोंक हुई.

राफेल डील पर दोनों नेताओं ने जमकर बहस की. विनोद नारायण झा ने कहा कि इस पर लोकसभा में विस्तार से चर्चा हुई. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट में भी चर्चा हुई जहां से कोर्ट ने क्लीनचिट दे दिया. ये सिर्फ हल्ला करना चाहते हैं. वहीं आरजेडी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को इसका जवाब देना होगा. इन्हें जेपीसी से डर लगता है. देश में कभी सीबीआई वर्सेज सीबीआई नहीं हुआ.

बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर हाउस कांड को लेकर मनोज झा ने नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साधा. इस पर विनोद नारायण झा ने कहा कि लालू यादव के राज में ऑर्गेनाइज्ड क्राइम हुआ करता था. अब बिहार में क्राइम पर लगाम लगा है. उन्होंने कहा कि जब मुजफ्फरपुर मामले में मंत्री का नाम आया तो इस्तीफा देना पड़ा.

लोकसभा चुनाव में जीत का दावा करते हुए विनोद नारायण झा ने कहा कि महागठबंधन का खाता नहीं खुलेगा. वहीं मनोज झा ने कहा कि इस बार नीतीश कुमार की वजह से इनकी हालत खराब होने वाली है. ये चुनाव जनता की वापसी का चुनाव है.

मनोज झा मनोज झा अप्रैल 2018 में बिहार से आरजेडी के राज्यसभा सांसद चुने गए. मनोज सहरसा के रहने वाले है, दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं. उन्होंने आरजेडी के प्रवक्ता हैं और टीवी पर आरजेडी का पक्ष रखते हैं. मनोज झा ने राज्यसभा में आरक्षण बिल पर बोलते हुए बिल का विरोध किया था. उन्होंने राज्यसभा में सवर्ण आरक्षण बिल पर एक 'झुनझुना' दिखाया था. मनोज झा बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के करीबी माने जाते हैं.

विनोद नारायण झा विनोद नारायण झा बीजेपी के वरिष्ठ नेता और एमएलसी है. जुलाई 2017 में बिहार सरकार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में मंत्री बनाए गए. 2010 में विनोद मधुबनी जिले के बेनीपट्टी से विधायक चुने गए थे. 2015 के विधानसभा चुनाव में इन्हें हार का सामना करना पड़ा था. बिहार बीजेपी के संगठन में प्रवक्ता और उपाध्यक्ष सहित कई पदों पर रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- 'BJP में अपराधियों की...'
पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- 'BJP में अपराधियों की...'
अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट
अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट
उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक
उत्तराखंड में नकली उत्पादों पर धामी सरकार बड़ा एक्शन, एनालॉग प्रोडक्ट्स पर रोक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget