आरजेडी MLA अशोक कुमार के बेटे की दबंगई, वेंडर को पीटा, केस दर्ज
बिहार के सासाराम में आरजेडी विधायक अशोक कुमार के बेटे ने एक वेंडर की पिटाई कर दी. मारपीट के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

नई दिल्ली: सासाराम के आरजेडी विधायक डॉ. अशोक कुमार के बेटे की दबंगई सामने आई है. अशोक कुमार के बेटे अंकुर कुमार पर आरोप है उन्होंने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर एक स्ट्रीट वेंडर की पिटाई कर दी. पुलिस के मुताबिक स्ट्रीट वेंडर रजत केसरी को कथित तौर पर तीन लोगों जिनके नाम अंकुर, शुगर और प्रधान हैं उन्होंने मारा है. बताया जा रहा है कि आरजेडी विधायक के बेटे ने उस वेंडर की पिटाई इसलिए कर दी क्योंकि उसे उसका खाना पसंद नहीं आया. वेंडर अभी अस्पताल में भर्ती है.
पुलिस ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब अंकुर खोमचा लगाने वाले रजत केसरी से कुछ खाने-पीने का सामान लेने के लिए वहां रुका. इसके बाद पीड़ित युवक को होटल में ले जाया गया और वहीं उसके साथ मार-पीट की गई. उसके सिर में गहरी चोट आई है.
Rohtas: Ankur Kumar, son of RJD MLA from Sasaram, Ashok Kumar, allegedly thrashed a street vendor yesterday at a residential hotel of his father, 'Ankur hotel' in Sasaram. The boy is undergoing treatment at a hospital. Case registered against Ankur Kumar & 2 others. #Bihar pic.twitter.com/xxnonJ8s6Z
— ANI (@ANI) June 12, 2019
वेंडर रजत केसरी के परिवारवालों का कहना है कि पुलिस मामले को सही तरीके से नहीं देख रही है. परिवार का कहना है कि पुलिस आई लेकिन आरोपियों को कुछ नहीं किया, उन्हें जाने दिया. हमने एफआईआर करवाया है और न्याय की उम्मीद कर रहे हैं.
वहीं इस संबंध में बीजेपी एमएलए जवाहर प्रसाद का कहना है कि दोषियों का सख्त सजा होनी चाहिए. उन्होंने कहा, '' इस तरह की कोई घटना नहीं होनी चाहिए. यह लोगों का शासन है. उपद्रवियों के लिए यहां कोई जगह नहीं है. मैं सरकार से निवेदन करूंगा कि इस मामले को देखे और बिना पक्षपात कार्रवाई करे.''
यह भी देखें





















