एक्सप्लोरर

बाबा साहेब आंबेडकर के प्रपौत्र ने दलित सांसदों को कहा 'भाड़े का टट्टू'

आरक्षण को लेकर प्रकाश आंबेडकर की नाराजगी बीजेपी और आरएसएस से ही सबसे ज़्यादा दिखी. वहीं कांग्रेस को क्लीन चिट देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ संशोधन करवाए लेकिन बीजेपी तो संविधान ही बदलना चाहती है.

पटना: बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर के प्रपौत्र प्रकाश आंबेडकर दलितों के हित पर चुप रहने से इतने नाराज़ दिखे कि सभी दलों के दलित सांसदों को 'भाड़े का टट्टू' कह दिया. प्रकाश आंबेडकर ने आरोप लगाया की आरक्षित सीटों पर चुनाव जीतने वाले नेता किसी भी पार्टी में हो जब तक शीर्ष नेतृत्व से आदेश न मिले तो वे दलित हित की बात तक नहीं करते. वे 24 जून को गांधी मैदान में होने वाले 'संविधान बचाओ देश बचाओ' की रैली में शामिल होने पटना आए हैं.

आज पटना में एक होटल में पत्रकारों से उन्होंने बात की. प्रकाश आंबेडकर जब ये कह रहे थे तो बगल में बिहार के पूर्व स्पीकर और 'संविधान बचाओ, देश बचाओ' के आयोजक उदय नारायण चौधरी थे. जब ये पूछा गया कि आपके बगल में उदय नारायण चौधरी बैठे हैं, इन्होंने भी स्पीकर रहते कभी आवाज़ नहीं उठाई, इसपर चौधरी ने अपनी सफाई में कहा कि वे संवैधानिक पद पर थे इसलिए वे कुछ नहीं कह पा रहे थे.

प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि देश में दलितों की हालत ख़राब है. बीजेपी और आरएसएस संविधान बदलने की तैयारी में है. उनसे जब पत्रकारों ने सवाल पूछा कि जब एनडीए में सबसे ज़्यादा सांसद और विधायक दलित हैं तो आरक्षण कैसे ख़त्म किया जा सकता है. इस सवाल पर बाबा साहेब के 1952 में दिए बयान का हवाला देते हुए तमाम दल के दलित नेताओं को 'भाड़े का टट्टू' कह दिया. वे ये बात भूल गए कि उनके बग़ल में पूर्व विधान सभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी बैठे है जो 'संविधान बचाओ, देश बचाओ' के आयोजक भी हैं. उदय नारायण चौधरी बिहार के बड़े दलित नेता माने जाते हैं. कुछ दिन पहले तक जेडीयू में हुआ करते थे, आजकल शरद यादव के साथ हैं.

आरक्षण को लेकर प्रकाश आंबेडकर की नाराजगी बीजेपी और आरएसएस से ही सबसे ज़्यादा दिखी. वहीं कांग्रेस को क्लीन चिट देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ संशोधन करवाए लेकिन बीजेपी तो संविधान ही बदलना चाहती है. उदय नारायण चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के मंत्री उपेंद्र कुशवाहा महागठंबधन में आएं क्योंकि वे भी आरक्षण के मुद्दे पर संघर्ष कर रहे हैं. लेकिन नीतीश कुमार के लिए दरवाज़ा बंद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केन-बेतवा परियोजना से 3 लाख किसानों को सिंचाई और 21 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल
केन-बेतवा परियोजना से 3 लाख किसानों को सिंचाई और 21 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल
अभिजीत दीपके बोले, 'कल INDIA गठबंधन ने प्रदर्शन किया लेकिन वैसा...'
अभिजीत दीपके बोले, 'कल INDIA गठबंधन ने प्रदर्शन किया लेकिन वैसा...'
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? 'आज तक...'
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं

वीडियोज

Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा
Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?
Vasudha: 💓Chandrika Devi के आशीर्वाद से सजी Dev-Vasudha की Wedding Ceremony! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
India Bloc Protest Live: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल ने चाय पर गठबंधन के नेताओं को बुलाया
LIVE: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल गांधी ने चाय पर गठबंधन नेताओं को बुलाया
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
Embed widget