एक्सप्लोरर

महागठबंधन के बेमेल बोल: आरजेडी का दावा- एलजेपी भी साथ आएगी, मांझी की पार्टी बोली- यहां कोई जगह नहीं

विजय यादव ने कहा कि साढ़े चार साल गुजरने के बाद चिराग पासवान आवाज उठा रहे हैं. ये 'मौसम वैज्ञानिक' हैं, इन्हें गठबंधन में कोई जगह नहीं मिलने वाला. ये जान गये हैं कि चुनाव हारने वाले हैं इसलिए महागठबंधन में आना चाहते हैं ताकि इनकी राजनीति जिंदा रहे.

पटना: बिहार में महागठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं है. एक तरफ आरजेडी ये दावा कर रही है कि रामविलास पासवान भी एनडीए छोड़कर महागठबंधन में आने वाले हैं तो वहीं जीतन राम मांझी की पार्टी ने इसका विरोध कर दिया है. दलित नेता होने का दावा करने वाले जीतन राम मांझी की पार्टी हम ने पहले उपेन्द्र कुशवाहा का विरोध किया तो अब रामविलास पासवान के आने की संभावना को भी खारिज़ कर रहे हैं. एलजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब-जब दलितों पर अत्याचार हुआ है ये सत्ता में चुपचाप बैठे रहे हैं.

विजय यादव ने कहा कि साढ़े चार साल गुजरने के बाद चिराग पासवान आवाज उठा रहे हैं. ये 'मौसम वैज्ञानिक' हैं, इन्हें गठबंधन में कोई जगह नहीं मिलने वाला. ये जान गये हैं कि चुनाव हारने वाले हैं इसलिए महागठबंधन में आना चाहते हैं ताकि इनकी राजनीति जिंदा रहे. हम के प्रवक्ता ने कहा कि ये लोग दलित विरोधी हैं. हमलोगों ने 20 सीटों पर अच्छे ढ़ंग से तैयारी कर रखी है इसमें से जिनती सीटें मिलेंगी उतने पर हमलोग लड़ेंगे. सीट बटवारे को लेकर गठबंधन में कोई उलझन नहीं है.

दरअसल बिहार में कांग्रेस पार्टी हर उस नेता को अपनी ओर लाने की जी जान से कोशिश कर रही है जिसका जातीय आधार मजबूत हो. आरजेडी, लेफ्ट पार्टी और जीतन राम मांझी की पार्टी हम को लेकर महागठबंधन के आधार को और बड़ा बनाने के लिए आरएलएसपी को न्योता दे दिया है. हालांकि उपेन्द्र कुशवाहा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं लेकिन आरजेडी को उम्मीद है कि वो शामिल होंगे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
बड़ी बात कह गए सोनम वांगचुक, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
बड़ी बात कह गए सोनम वांगचुक, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget